फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tiger carcass found in Morghati range of Kalagarh Tiger Reserve

Bijnor: 37 दिन में तीन बाघों और एक बाघिन की मौत, चिंता में वन विभाग, इस हालत में मिला बाघ का शव

Sat, 03 Jun 2023 12:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 03 Jun 2023 12:58 PM IST
सार

Bijnor News : 37 दिन में तीन बाघों और एक बाघिन की मौत होने से वन विभाग चिंता में आ गया है। वहीं, शुक्रवार को एक बाघ का शव इस हालत में मिला।

विज्ञापन
Tiger carcass found in Morghati range of Kalagarh Tiger Reserve
कालागढ़ टाइगर रिजर्व की मोरघाटी रेंज में मिला बाघ का शव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में कालागढ़ टाइगर रिजर्व की मोरघाटी रेंज की कालू शहीद बीट में शुक्रवार को एक बाघ का शव वन विभाग के गश्ती दलों को मिला। वन विभाग के अधिकारियों ने बाघ की मौत को आपसी संघर्ष का परिणाम बताया है। वहीं, 37 दिनों में कार्बेट के जंगलों में तीन बाघों और एक बाघिन की मौत हो चुकी है। एक बाघिन के शिकारियों के जाल में फंसने के मामले की शासन स्तर से जांच चल रही है।

विज्ञापन


कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ टाइगर रिजर्व में एक बाघ की मौत हो गई। कालागढ़ के डीएफओ नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि बाघ के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रथमदृष्टया बाघ की मौत दो बाघों के आपसी संघर्ष का परिणाम महसूस हो रही है। बाघ के सभी अंग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: झगड़े में घायल पूर्व प्रधान के पिता की मौत, अफसरों को आपबीती बताते हुए कई लोग बेहोश, मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


बाघ के शव का पोस्टमार्टम तीन चिकित्सकों के दल ने किया। दल में कार्बेट टाइगर रिजर्व के चिकित्सक डॉ. दुष्यंत कुमार शर्मा, कोटद्वार के पशु चिकित्साधिकारियों को डॉ. बीपी गुप्ता एंव डॉ. राजेश कुमार शामिल रहे। शव के बिसरे को जांच के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून एवं आईवीआरआई बरेली भेजा जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के बाद जला दिया गया। बाघ का शव कुछ दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। उसके शव पर मक्ख्यिां भिनक रहीं थीं।

यह भी पढ़ें: ताबड़तोड़ मुठभेड़: बागपत-मेरठ में 2 गोकश समेत 3 को लगी गोली, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर ने मांगी थी रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed