फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Father of former village head death during treatment in hospital and many people fainted in solution day

Meerut: झगड़े में घायल पूर्व प्रधान के पिता की मौत, अफसरों को आपबीती बताते हुए कई लोग बेहोश, मचा हड़कंप

Sat, 03 Jun 2023 12:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 03 Jun 2023 12:38 PM IST
सार

Meerut News : हस्तिनापुर के एक गांव में झगड़े में घायल हुए पूर्व प्रधान के पिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, समाधान दिवस पर अफसरों को आपबीती बताते हुए कई लोग बेहोश हो गए। इससे वहां हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Father of former village head death during treatment in hospital and many people fainted in solution day
समाधान दिवस के दौरान कई लोग बेहोश हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में हस्तिनापुर के गुढ़ा गांव में दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी संघर्ष में बदल गई और लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। संघर्ष में कई लोग घायल हो गए हैं, जिनमें एक पक्ष के पूर्व प्रधान सचिन के पिता की हालत गंभीर थी। उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया, जहां शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


शुक्रवार की शाम को किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच संघर्ष हो गया था। एक पक्ष के पूर्व प्रधान सचिन, उसके पिता सतपाल सहित गौरव, परविंदर आदि गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं, सतपाल की उपचार के दौरान मौत हो गई तो परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित परिवार के लोग शुक्रवार देर रात में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने थाने पहुंचे। वहीं, मृतक के बेटे पूर्व प्रधान सचिन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने धाराओं में खेल कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने 302 की जगह 304 लगा दी, जिस बात से पीड़ित पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। 

वहीं, शनिवार को तहसील समाधान दिवस होने के चलते सभी घायल और सैकड़ों ग्रामीण मवाना तहसील पर पहुंचे। इस दौरान समाधान दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण की गाड़ी को पीड़ित पक्ष के लोगों ने तहसील के मुख्य गेट पर रोक लिया और अधिकारियों का घेराव किया। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा लगाने में खेल कर दिया।

यह भी पढ़ें: Meerut News: दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से हमला, दरोगा की पिस्टल छीनी, कई पुलिसकर्मी हुए चोटिल

इसके बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने हस्तिनापुर थाना प्रभारी से बात की और मामले में आरोपी पक्ष के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित पक्ष के लोगों को आरोपियों पर 302 लगवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही पीड़ित पक्ष के लोग शांत हुए।

यह भी पढ़ें: ताबड़तोड़ मुठभेड़: बागपत-मेरठ में 2 गोकश समेत 3 को लगी गोली, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर ने मांगी थी रंगदारी

अधिकारियों से कार्रवाई की मांग करते हुए कई लोग बेहोश
इस मामले में अधिकारियों को आपबीती बताते हुए गौरव, परविंदर और सचिन तहसील परिसर में ही बेहोश हो गए। पुलिस ने उन्हें आनन-फानन हॉस्पिटल में भर्ती कराया। बताया गया कि उन्होंने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed