फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tie between Sarvesh and Kasim for the post of Bar President

Bijnor News: बार अध्यक्ष पद पर सर्वेश और कसीम के बीच टाई

Sat, 20 Jul 2024 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Tie between Sarvesh and Kasim for the post of Bar President
नजीबाबाद बार एसोसिएशन का चुनाव में दोनों प्रत्याशियों को मिले समान मत
विज्ञापन

पहले छह माह कसीम अहमद रहेंगे अध्यक्ष, फिर सर्वेश को मिलेगी जिम्मेदारी




संवाद न्यूज एजेंसी



नजीबाबाद। बार एसोसिएशन नजीबाबाद के अध्यक्ष पद सीधे मुकाबले में दोनों प्रत्याशियों को समान मत मिले। सर्वसम्मति से प्रथम छह माह कसीम अहमद और उसके बाद सर्वेश गहलौत के अध्यक्ष पद संभालने का निर्णय लिया गया।
चुनाव अधिकारी अजय गोयल की देखरेख में बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर सर्वेश गहलौत और कसीम अहमद को समान 146-146 मत मिले। पहले छह माह के लिए कसीम अहमद और अंतिम छह माह सर्वेश गहलौत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहने पर सहमति बनी। उधर, महामंत्री पद के चतुष्कोणीय मुकाबले में 185 मत के साथ कामेंद्र कुमार मंत्री निर्वाचित हुए। एकता अग्रवाल को 56, इमरान अहमद को 46, देव प्रताप सिंह को चार मत मिले और एक मत निरस्त रहा।
विज्ञापन

चुनाव समिति की ओर से अन्य पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुनने की घोषणा की। फहीम अहमद कनिष्ठ उपाध्यक्ष, रियासत हुसैन सह सचिव प्रकाशन, जावेद कमर सिद्दीकी मीडिया प्रभारी, अबरार अहमद कोषाध्यक्ष, नबाव आलम वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए। इनके अतिरिक्त दानिश सैफी, जुनैद अहमद और जुनैद आलम जूनियर कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed