{"_id":"647f7cfe5e46326d8509f5d4","slug":"through-social-media-take-the-policies-of-the-government-to-the-booth-level-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-4571-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सोशल मीडिया के जरिए सरकार की नीतियों को बूथ स्तर तक पहुंचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सोशल मीडिया के जरिए सरकार की नीतियों को बूथ स्तर तक पहुंचाएं
Wed, 07 Jun 2023 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
नूरपुर। केंद्र सरकार के नौ वर्ष कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे महा संपर्क अभियान में बृहस्पतिवार को यहां एक बैंक्वेट हाॅल में भाजपा सोशल मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इसमें मुख्य अतिथि भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी एमएलसी सुभाष यदुवंशी ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न जन लाभकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं। इस कार्यक्रम को खादी ग्रामोद्योग मंत्री गोपाल अंजान, विधायक ओमकुमार, अशोक राणा, पूर्व सांसद डाॅ. यशवंत सिंह, सीपी सिंह, क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि आदि ने संबोधित किया। महेंद्र धनौरिया की अध्यक्षता व जिला मंत्री नरेश भाटी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में ब्लाॅक प्रमुख आकांक्षा चौहान, चेयरमैन डाॅ. एम पी सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जुगनू चौधरी, नगराध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी, महामंत्री प्रणय मनु गुप्ता आदि शामिल हुए। वीर प्रकाश सिंह, चौधरी अजयवीर सिंह, पंकज गोयल, डाॅ. जीएन पांडेय आदि के निवास पर केंद्र सरकार की नीतियों व उपलब्धियों पर चर्चा की गई।