{"_id":"63da7766dbc96c114533eb15","slug":"throat-infection-can-increase-the-burden-on-the-heart-bijnor-news-c-14-1-99565-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गले के संक्रमण से बढ़ सकता है दिल पर बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गले के संक्रमण से बढ़ सकता है दिल पर बोझ
Wed, 01 Feb 2023 07:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 01 Feb 2023 07:59 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर जिला अस्पताल में मरीजों को देखते चिकित्सक।
- गले में संक्रमण के रोजाना 15 मरीज तक पहुंच रहे जिला अस्पताल
- बदलते तापमान में लापरवाही से हो रहा संक्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बदलता मौसम में व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ रही है। जिसके चलते लोगों को गले के संक्रमण की समस्या बढ़ रही है। गले के संक्रमण को मामूली बीमारी समझ नजरअंदाज न करें। क्योंकि गले का संक्रमण दिल के वॉल्व को खराब कर सकता है। जिला अस्पताल में गले के संक्रमण के रोजाना 15 मरीज तक पहुंच रहे हैं।
सर्दी में लापरवाही बरतने से लोगों को जुकाम और खांसी की समस्या हो रही है। इस समय स्ट्रेप्टोकोकस विरिडंस और अन्य प्रजातियों के जीवाणुओं की वजह से गले का संक्रमण बढ़ रहा है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से संक्रमण व्यक्ति में तेजी से फैलता है। बलगम के सहारे जीवाणु शरीर में प्रवेश करता है। बलगम को निगलने से वह पेट में चला जाता है। जिसके बाद पेट से आंत में और उसके बाद परिवर्तित होकर रक्त में पहुंच जाता है। रक्त में पहुंचने पर स्ट्रेप्टोकोकस विरिडंस जीवाणु सबसे पहले माइट्रल वाल्व को प्रभावित करता है। जिससे इस वाल्व का आकार कम हो जाता है और रक्त का प्रवाह ठीक से नहीं हो पाता है। जिससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। इसे रूमेटिक हार्ट डिजीज कहते हैं। इसलिए समय से गले के संक्रमण का इलाज कराएं।
गले के संक्रमण के लक्षण-
-गले में सबसे पहले खराश होना
-गले में दर्द होना
-गले में लालिमा और छाले होना
-कुछ व्यक्तियों को बुखार और खांसी होना
-आवाज का दबना
-गले का सूखना
गले के संक्रमण से बचाव-
-ठंडे और खट्टे पदार्थों का सेवन नहीं करें
-गर्म पानी का सेवन करें
-नमक और गुनगुने पानी से गरारा करें
-दिक्कत दिखाई देने पर चिकित्सक से परामर्श लें
-मुंह पर रूमाल रखकर छींकें
वर्जन::
बदलते तापमान में लोग लापरवाही बरत रहे हैं। जिसके चलते उन्हें गले का संक्रमण हो रहा है। समय से दवाई नहीं लेने पर संक्रमण दिल को भी प्रभावित करता है। इसलिए समय से दवाई का प्रयोग करें। इस समय ठंडे पदार्थ सेहत के लिए नुकसानदायक हैं।.....डॉ. आरएस वर्मा, फिजिशियन, जिला अस्पताल