फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three youths mourn in Shergarh

तीन युवकों की मौत से शेरगढ़ में शोक

Mon, 07 Jan 2019 11:43 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Mon, 07 Jan 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
Three youths mourn in Shergarh
भूतपुरी-जसपुर मार्ग दुर्घटना पर विलाप करते मृतकों के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
 बिजनौर में हादसे में गांव के तीन युवकों की मौत से शेरगढ़ में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में सड़क  पर अतिक्रमण को लेकर जबरदस्त गुस्सा था।
विज्ञापन

गांव शेरगढ़ निवासी नर सिंह (19), नन्हे सिंह (25), अरविंद उर्फ कालू (22) मजदूरी करने के लिए बाइक से ग्राम आसफाबाद चमन जा रहे थे। भूतपुरी में बनैली नदी के पास स्थित लकड़ी सेंटर के सामने पहुंचने पर ट्रक की चपेट में आ गए और इनकी मौत हो गई। लोगों ने प्रशासन से अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से हरे-भरे पेड़ों का कटान करके सड़कों के किनारे गलत ढंग से डाला जा रहा है, जिससे आए दिन मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित रहने लगा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क किनारे स्थित अतिक्रमण को तत्काल हटाने की मांग की।  
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मृतक नन्हें की डेढ़ वर्ष साल ही शादी हुई थी, जबकि अरविंद और नर सिंह अविवाहित थे। तीनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। एक साथ तीन मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मृतक नन्हें के भाई मलखान सिंह की तहरीर पर आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लोगों का कहना था कि एक पखवाड़ा पहले भी इसी स्थान पर भूसे से भरे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट मे आने से एक बाइक सवार की भी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed