फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three youth riding a bike shot a policeman in the leg

Bijnor News: बाइक सवार तीन युवकों ने सिपाही के पैर में मारी गाेली

Fri, 10 May 2024 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Three youth riding a bike shot a policeman in the leg
बुलंदशहर का रहने वाला सिपाही मुरादाबाद के कटघर थाने में है तैनात
विज्ञापन

सात मई को मारी गई गोली, अब दरोगा ने अज्ञात युवकों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

एएसपी का मानना, मामला लग रहा संदिग्ध, जांच शुरू कराई
संवाद न्यूज एजेंसी

धामपुर (बिजनौर)। जिला मुरादाबाद के कटघर थाने में तैनात सिपाही को सात मई की रात धामपुर कोतवाली क्षेत्र में अपने दो साथियों के साथ पहुंचे एक युवक ने गोली मार घायल कर दिया। गोली सिपाही के बाएं पैर की जंघा में लगी है। मेरठ अस्पताल से उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। अब इस मामले में दरोगा ने अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दरोगा श्याम पाल सिंह की ओर से पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि जिला बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद के गांव बिल्सारी निवासी अजीत सिंह जिला मुरादाबाद के कटघर थाने में सिपाही के पद पर कार्यरत है। सात मई 2024 की रात करीब 8:30 बजे अजीत बाइक से नजीबाबाद से धामपुर की ओर आ रहा था। नगीना हाईवे पर दुर्गा विहार कॉलोनी के निकट वह लघुशंका के लिए रुका था। आरोप है कि इसी दौरान वहां पहुंचे दो बाइकों पर सवार तीन युवकों में एक ने उसे पैर पर गोली चला दी। गोली सिपाही के बाएं पैर की जंघा में लगी है। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिपाही को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डाॅक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल सिपाही को परिजन मेरठ के एक निजी अस्पताल में लग गए, जहां उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी। सिपाही की ओर से अभी पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी गई। पुलिस की ओर से इस मामले में कुछ युवकों को पकड़ कर पुलिस पूछताछ में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------


प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। सिपाही की तरफ से घटना की अभी तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल क्षेत्रीय दरोगा की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। इस मामले में शक के आधार पर पकड़े गए कुछ युवकों से पूछताछ की जा रही है। - धर्म सिंह मार्छाल, अपर पुलिस अधीक्षक, पूर्वी धामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed