{"_id":"669709bb4af70c0d8908b5b7","slug":"three-tier-panchayat-by-election-will-be-held-on-vacant-posts-on-august-6-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-126996-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रिक्त पदों पर छह अगस्त को होगा त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रिक्त पदों पर छह अगस्त को होगा त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव
विज्ञापन
- जिले की छह ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए होना है उपचुनाव
- जिला पंचायत सदस्य का एक पद, बीडीसी के नौ और 130 ग्राम पंचायत सदस्य के पद भी हैं खाली
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। रिक्त पदों पर छह अगस्त को मतदान होगा जबकि मतगणना आठ अगस्त को होगी। जिले की छह ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए चुनाव होना है। एक जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी के नौ पद और ग्राम पंचायत सदस्यों के 130 पदों के लिए भी वोटिंग होगी।
मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम अंकित अग्रवाल ने अधिसूचना जारी की। बताया गया कि पंचायती राज की त्रिस्तरीय व्यवस्था में खाली हुए पदों पर छह अगस्त को चुनाव होना है। चुनाव की प्रक्रिया 18 जुलाई से शुरू हो जाएगी। नामांकन पत्रों की बिक्री 18 जुलाई से होगी। 22 जुलाई तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। उधर, 24 जुलाई को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। छह अगस्त को सुबह सात बजे से मतदान होगा जबकि मतगणना आठ अगस्त को सुबह आठ बजे से समाप्ति तक होगी।
बता दें कि किरतपुर ब्लॉक में जिला पंचायत सदस्य के एक पद के लिए चुनाव होना है। जिला पंचायत सदस्य रमा चौधरी के निधन के चलते यह सीट रिक्त हुई है। वहीं जलीलपुर ब्लॉक में एक, नूरपुर ब्लॉक में तीन, कोतवाली ब्लॉक में तीन और स्योहारा में क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो पदों का चुनाव होना है।
विज्ञापन
कुल नौ बीडीसी के पदों पर उपुचनाव होना है। इनमें एक बीडीसी ने त्यागपत्र दिया था जबकि आठ की मौत होने की वजह से खाली हुए हैं। इनके अलावा हल्दौर ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद के लिए एक, जलीलपुर में एक, नहटौर में एक, धामपुर में दो और स्योहारा ब्लॉक में प्रधान पद की एक सीट के लिए उपचुनाव होगा। इस तरह जिले में रिक्त हुए कुल छह प्रधानों के लिए वोटिंग होगी।