{"_id":"62e02be780fe717d7641f8fd","slug":"three-thieves-caught-with-three-stolen-cars-dhampur-news-mrt598601864","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चोरी की तीन कारों के साथ तीन व्यक्तियों को दबोचा , चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने चोरी की तीन कारों के साथ तीन व्यक्तियों को दबोचा , चालान
बिजनौर के धामपुर में पुलिस की गिरफ्त में आए कार चोरी करने के आरोपी युवक। इनमें एक गाजियाबाद और दो ?
- फोटो : DHAMPUR
Link Copied
चोरी की तीन कारों के साथ तीन चोर दबोचे
विज्ञापन
धामपुर (बिजनौर)। पुलिस ने चोरी की तीन कारों के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया और उनका चालान कर दिया। बदमाशों ने तीनों कारों को क्षेत्र के गांव जैतरा और एसडीएम के तिराहे से चोरी किया था। आरोपी इन्हें बेचने के लिए गाजियाबाद लेकर जा रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने अमखेड़ा मार्ग से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस 315 बोर और एक चाकू बरामद किया है।
कोतवाल माधो सिंह बिष्ट ने बताया कि सोमवार सुबह क्षेत्र गांव मौज्जमपुर जैतरा और एसडीएम कोर्ट तिराहा से चोरों ने दो ईको व एक सेंट्रो कार को चोरी कर ली थी। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। मंगलवार सुबह चोरी की तीन कारों के साथ तीन चोरों को पुलिस ने दबोच लिया। उन्होंने पूछताछ के दौरान जनपद के अन्य थानों, उत्तराखंड व दिल्ली से भी वाहनों की चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपियों में जसप्रीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव बरखेड़ा पांडे थाना आईटीआई जनपद ऊधमसिंह नगर उत्तराखंड हाल निवासी सुभाष नगर थाना काशीपुर जिला ऊधमसिंह नगर उत्तराखंड, जावेद पुत्र सईद निवासी मिर्जापुर थाना खानपुर जनपद बुलंदशहर हाल निवासी पहला पुस्ता नुरानी मस्जिद थाना खोड़ा जनपद गाजियाबाद और शहजाद पुत्र अब्दुल सलाम गांव मिर्जापुर थाना खानपुर जनपद बुलंदशहर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।