फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three sections of GST abolished due to reduction in number of traders

Bijnor News: व्यापारी कम होने से समाप्त हुए जीएसटी के तीन खंड

Mon, 14 Jul 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 14 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Three sections of GST abolished due to reduction in number of traders
बिजनौर। सरकार द्वारा जीएसटी जमा कराने के लिए जोर दिया जा रहा है। ऐसे में जिन खंडों में व्यापारियों की संख्या कम थी। उन खंडों को समाप्त किया गया है। पूरे उत्तर प्रदेश से 72 खंड समाप्त किए गए हैं। जिनमें जिले के धामपुर, चांदपुर, नजीबाबाद के खंड भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले में जीएसटी विभाग में 30673 व्यापारी पंजीकृत हैं। बिजनौर में 30 जून 2025 तक आठ खंड थे। इनमें बिजनौर में एक और दो खंड, धामपुर, चांदपुर, नजीबाबाद में भी एक और दो खंड थे। लेकिन एक जुलाई को शासन ने चांदपुर, धामपुर, नजीबाबाद के खंड दो समाप्त किए हैं। चांदपुर खंड दो में 2454 व्यापारी, नजीबाबाद खंड दो में 3046 व्यापारी, धामपुर खंड दो में 4329 व्यापारी पंजीकृत थे। इन खंडों के व्यापारियों को खंड एक में शामिल किया गया है। जीएसटी विभाग की ओर से बैठक कर व्यापारियों को मानक के अनुरूप टैक्स जमा करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। ताकि, सरकार को राजस्व की हानि न हो। तमाम व्यापारी ऐसे हैं जो, टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। अगर, किसी को न्यूनतम 40 हजार रुपये टैक्स जमा करना है तो वह एक से दो हजार रुपये टैक्स ही जमा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed