{"_id":"64f21fa3ad540a35fe01e466","slug":"three-named-one-arrested-in-businessman-akash-murder-case-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-3195-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कारोबारी आकाश हत्याकांड में तीन नामजद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कारोबारी आकाश हत्याकांड में तीन नामजद, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात गोली मारकर आकाश की हत्या कर दी गई थी
कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया नांगल घाट पर मृतक का अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडावली/नजीबाबाद। मंडावली के युवा कारोबारी आकाश चौहान हत्याकांड में तीन युवकों को नामजद किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे आकाश के शव को कड़ी सुरक्षा के बीच नांगल घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
मंडावली निवासी हार्डवेयर कारोबारी 22 वर्षीय आकाश चौहान बृहस्पतिवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पिता योगेंद्र चौहान की ओर से राजारामपुर तुलसी उर्फ मुस्सेपुर निवासी तीन युवकों अंकित पुत्र अर्जुन, कन्हैया पुत्र कलीराम और सुशांत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मंडावली पुलिस ने अंकित को गिरफ्तार कर लिया है।
सीओ ने मंडावली थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में अन्य आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की है। परिजनों को आश्वासन दिया कि 24 घंटे में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, आकाश का अंतिम संस्कार नांगलसोती के गंगाघाट पर किया गया। आकाश परिवार का इकलौता पुत्र था। घर का चिराग बुझने से परिजनों और संबंधियों में मातम है।