फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three more corona infected in the district

जिले में तीन और मिले कोरोना संक्रमित

Sat, 07 Nov 2020 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Three more corona infected in the district
जिले में तीन और मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के तीन और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 1600 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। नए मरीजों को शामिल कर जनपद में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3583 हो गई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 125 रह गए हैं।

सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार शुक्रवार को जिला अस्पताल के निकट स्थित राजकीय आवास विकास बी-10 से एक और शहर की आवास विकास कॉलोनी से दो मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अब तक जिले से कुल एक लाख 91 हजार 183 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिले में अब तक एक लाख 84 हजार 456 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। अब तक लगभग 3405 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। वर्तमान में 3144 जांच रिपोर्ट अभी लंबित हैं। अब तक कोरोना से कुल 53 लोगों की मौत हुई है। सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को जिला अस्पताल के निकट स्थित राजकीय आवास विकास बी-10 से एक और शहर की आवास विकास कॉलोनी से दो मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed