{"_id":"67c4a2a12e7e3023250de2e5","slug":"three-leopards-were-seen-in-the-forest-farmers-ran-away-and-saved-their-lives-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-144253-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जंगल में दिखे तीन गुलदार, किसानों ने भागकर जान बचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जंगल में दिखे तीन गुलदार, किसानों ने भागकर जान बचाई
Sun, 02 Mar 2025 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़। गांव आसफाबाद चमन व खैरुल्लापुर के जंगल में एक किसान के खेत में तीन गुलदार दिखाई दिए। गन्ना छील रहे ग्रामीणों ने भागकर अपनी जान बचाई। गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल है।
रविवार को गांव आसफाबाद चमन के जंगल में राजीव पुत्र चन्द्रपाल सिंह के खेत में कुछ ग्रामीण गन्ना छील रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों की नजर खेत से निकल रहे तीन गुलदारों पर पड़ी तो उन्होंने भागकर जान बचाई। लोगों का कहना है की गुलदार राजीव के खेत से निकल कर पास में ही खैरुल्लापुर निवासी लाल सिंह के खेत में जा घुसे। सुजीत, पाल सिंह, सुच्चा सिंह, भजन सिंह व गुलाब सिंह का कहना है कि अक्सर खेत पर गुलदार नजर आ रहे हैं, उनका खेतों पर काम करना दूभर हो रहा है। ग्रामीणों को आशंका है कि कहीं गुलदार किसी घटना को अंजाम न दे बैठें। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से पिंजरा लगवाकर गुलदार को पकड़वाने की मांग की है। रेंजर अंकित किशोर ने टीम भेजने, ग्रामीणों से खेत पर सतर्कता बरतने की बात कही है।