फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three lakh medical kits will be distributed in villages

गांवों में बंटेंगी तीन लाख मेडिकल किट

Sat, 15 May 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Three lakh medical kits will be distributed in villages
गांवों में बंटेंगी तीन लाख मेडिकल किट
विज्ञापन

बिजनौर। शासन गांवों में कोरोना का फैलाव रोकने के लिए रोजाना नए फैसले ले रहा है। अब जिले के गांवों में करीब तीन लाख मेडिकल किट बंटेंगी। ग्राम पंचायत सचिव निगरानी समितियों की देखरेख में मेडिकल किट का विवरण कराएंगे। प्रशासन ने पंचायत सचिवों को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं।
अपर मुख्य सचिव पंचायती राज ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में राजस्व गांवों में मेडिकल किट बांटने के निर्देश दिए हैं। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि 1123 ग्राम पंचायतों में करीब तीन हजार राजस्व गांव है। सभी राजस्व गांव में 100-100 मेडिकल किट अगले सात दिन में वितरित की जाएगी। मेडिकल किट स्वास्थ्य विभाग से मिलेंगी। ग्राम पंचायत सचिव की स्वास्थ्य विभाग से मेडिकल किट लेने की जिम्मेदारी होगी। यदि किट नहीं मिलती है तो जानकारी जिले को देंगे।
विज्ञापन

बताया कि मेडिकल किट उन सभी लोगों को वितरित की जाएगी जिनमें लक्षण दिखाई दे रहा है। केवल पॉजिटिव केस की बाध्यता नहीं है। कहा कि पंचायत सचिवों को निर्देश भेज दिए हैं। सचिव ग्रामीणों को दवा लेने की विधि भी बताएंगे। इसके लिए मिलने वाली दवाइयों के साथ अपडेट विवरण भेजा है। लापरवाही पर सचिव जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल किट में ये हैं दवाइयां
tablet celin-5002, tablet vitamin d-33, tablet zinconia 50- mg4, table dilo 5005, tablet ivernection-12mg6, tablet Azithromycin 500mg7, doxycycline capsule -100 mg

निराश्रितों को पांच हजार मिलेंगे
अपर मुख्य सचिव पंचायती राज ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में हिदायत दी है कि ग्राम पंचायतों में कोविड या नन कोविड से मरने वाले निराश्रित लोगों को पांच हजार रुपये की धनराशि तुरंत उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed