फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three died including a couple in accidents

हादसों में दंपती सहित तीन की मौत

Wed, 24 Feb 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Three died including a couple in accidents
नीदडू़ में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद मौके पर जमा भीड़। - फोटो : BIJNOR
हादसों में दंपती सहित तीन की मौत
विज्ञापन

धामपुर/नींदड़ू (बिजनौर)॥ हाईवे 74 पर रोडवेज की अनुबंधित बस की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। वहीं, नींदड़ू में गन्ना लेकर जा रहे ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
गांव रामठेरा निवासी 21 वर्षीय मुमताज पुत्री इलियास का निकाह नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव आस्करीपुर गोहावर निवासी 25 वर्षीय सद्दाम के साथ हुआ था। करीब 20- 25 दिन पहले विवाहिता अपने 11 माह के नवजात पुत्र जुबैद के साथ मायके आई थी। मंगलवार को सद्दाम बाइक से उसे लेकर लौट रहा था। जब सद्दाम हाईवे 74 पर साईं मंदिर के पास पहुंचा तो उसकी बाइक धामपुर डिपो की अनुबंधित बस की चपेट में आ गई। हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जुबैद घायल हो गया। हादसे के बाद नगीना मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम भी लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी पर भिजवाया।
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार को अपराह्न साढ़े पांच बजे नींदड़ू निवासी शाहरुख (21) पुत्र जुल्फिकार अहमद एवं जहीन (20) पुत्र तहजीब अहमद किसी कार्य से बाइक से धामपुर जा रहे थे। दोनों अंत्योदय स्कूल के पास पहुंचे तो उनकी बाइक गन्ने से लदे ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में शाहरुख की ट्रक के पहिये से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा जहीन घायल हो गया। पुलिस ने शाहरुख के शव को कब्जे में लिया और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। परिजन मौके पर पहुंचे तथा पुलिस गाड़ी में रखे शव को नीचे उतारकर ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस के समझाने पर परिवार के लोग मान गए तथा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। शाहरुख के बड़े भाई शमशेर ने ट्रक चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed