फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three deaths in the accident created chaos in the family

टूटा गमों का पहाड़ : एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Wed, 05 Oct 2022 05:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 05 Oct 2022 05:22 PM IST
सार

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत होने से गांव में मातम पसरा हुआ है। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Three deaths in the accident created chaos in the family
दर्दनाक हादसा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

देहरादून के जौलीग्रांट हॉस्पिटल में इलाज के लिए कार से जा रहे गांव कसौर निवासी पति-पत्नी और एक युवक की गेंडी खाता हरिद्वार में ट्रक की चपेट में आने से मौत की हो गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


गांव कसौर निवासी प्रमोद उर्फ पिंकू पुत्र राजेंद्र सिंह (35) पत्नी नीतू (32) एवं साले रोहित (34) निवासी गांव ककराला थाना चांदपुर के साथ जौलीग्रांट हॉस्पिटल देहरादून कार से इलाज के लिए जा रहे थे। रास्ते में गेंडी खाता हरिद्वार में कार एवं ट्रक की टक्कर होने से तीनों की मौत हो गई। पति-पत्नी के शव मंगलवार शाम को जब गांव में पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


प्रमोद खेती करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। गांव के लोगों से उसका मेल जोल बहुत था। घटना से हर ग्रामीण स्तब्ध रह गया। पति-पत्नी के शव गांव में आते ही ग्रामीण उसके घर पर जमा हो गए। देर शाम पति-पत्नी का अंतिक संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Delhi Meerut Rapid: 147 दिन बाद दौड़ेगी देश की पहली रैपिड रेल, दुहाई डिपो में गुजरात से पहुंच चुके हैं दो रैक

परिजनों के मुताबिक, नीतू के सिर में दर्द रहता था। प्रमोद उसका उपचार कराने के लिए साले के साथ सोमवार शाम को देहरादून के लिए चला था, लेकिन रास्ते में ही उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। प्रमोद और नीतू के एक बेटी और बेटा है। माता-पिता की मौत के बाद दोनों बच्चे अनाथ हो गए। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। पूरे गांव में त्योहार की खुशियां गम में तब्दील हो गईं।

यह भी पढ़ें: Dussehra 2022: श्रवण नक्षत्र के विशेष संयोग में विजयादशमी आज, पूजन के लिए 20 रुपये में मिला एक गन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed