{"_id":"63fa40e6c9061e9921025d04","slug":"three-days-fever-giving-pain-for-15-days-bijnor-news-c-14-1-133025-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: तीन दिन का बुखार 15 दिन दे रहा पीड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: तीन दिन का बुखार 15 दिन दे रहा पीड़ा
विज्ञापन
बिजनौर। गले के संक्रमण से शुरू हो रहा बुखार 14 दिन तक खांसी छोड़ रहा है। इससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। मौसम बदलने से व्यक्ति को तीन दिन बुखार आ रहा है। मगर इसके बाद भी व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो रहा है। गले में दुखन करीब दो सप्ताह तक बन रही है। जिला अस्पताल में इस समय वायरल बुखार के रोजाना औसतन 100 मरीज पहुंच रहे हैं।
बदलते मौसम में लोग लापरवाही बरत रहे हैं। जिसकी वजह से वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। अभी हमारा शरीर मौसम के अनुसार खुद को बदलने में सक्षम नहीं है। जिसके चलते व्यक्ति बुखार से ग्रसित हो रहे हैं। सबसे पहले व्यक्ति का गला जकड़ रहा है। इसके बाद बुखार, खांसी, बलगम जैसी समस्या आ रही है। लोग शुरूआत में ही एंटीबायोटिक दवाई का सेवन कर रहे हैं। जिसकी वजह से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो रही है। यही वजह है कि बुखार आने के बाद भी करीब 15 दिनों तक मरीज पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो रहा है।
जिला अस्पताल में रोजाना एक हजार मरीजों तक की ओपीडी हो रही है। जिनमें से वायरल बुखार के रोजाना 100 मरीज तक पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि दिन में तेज धूप होने से लोग शाम को गर्म कपड़े पहनने में लापरवाही बरत रहे हैं। साथ ही लोग समय से दवाई भी नहीं ले रहे हैं। जिसकी वजह से इस बार व्यक्ति को ठीक होने में समय लग रहा है।
विज्ञापन
बुखार को लेकर क्या बोले मरीज-
शुरूआत में गले में हुई जकड़न
आदोपुर निवासी मीनू ने बताया कि उसे कई दिनों से बुखार है। सबसे पहले उसका गला जकड़ना शुरू हुआ। एक सप्ताह होने के बाद भी उसका जुकाम और खांसी ठीक नहीं हो रही है। उसके पैरों में भी दर्द है। इस बार बुखार आने से कमजोरी भी ज्यादा है।
सप्ताह से ज्यादा में भी नहीं ठीक हो रही खांसी और जुकाम
सबदलपुर निवासी गुलनाज का कहना है कि उसे सप्ताह भर से खांसी और जुकाम है। बुखार तो दवाई लेने के बाद ठीक हो गया। मगर खांसी, गले में जकड़न, शरीर में कमजोरी दूर नहीं हो रही है। जोड़ों में दर्द महसूस हो रहा है।
वायरल बुखार के लक्षण
-शुरूआत में गले में जकड़न होना
-सिर दर्द होना
-पैरों, गर्दन और जोड़ों में दर्द होना
-खांसी, जुकाम और बुखार होना
-बलगम आना
वायरल बुखार से बचाव
-अभी ठंडे कपड़े नहीं पहनें
-ठंडी चीजों का सेवन नहीं करें
-गुनगुने पानी का सेवन करें
-पानी का ज्यादा सेवन करें
-मास्क का प्रयोग करें
-संक्रमित व्यक्ति से उचित दूरी बनाकर रखें
- वर्जन::
लोग बुखार का इलाज कराने में लापरवाही बरत रहे हैं। इसलिए मरीज को ठीक होने में ज्यादा समय लग रहा है। मौसम बदलने सेे ही लोग वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। लापरवाही नहीं बरतें और समय से चिकित्सक से इलाज कराएं।.....डॉ. आरएस वर्मा, फिजिशियन, जिला अस्पताल
- वर्जन::
ठंड के आने और जाने के समय लोग लापरवाही बरतते हैं। इस समय रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। इसके अलावा बुखार का वायरस हर बार अपनी प्रवृत्ति बदल रहा है। जिससे व्यक्ति को ठीक होने में ज्यादा समय लग रहा है।.....डॉ. पंकज त्यागी, फिजिशियन
- वर्जन::
व्यक्ति वायरल बुखार की चपेट में आने पर शुरूआत में ही एंटीबायोटिक दवाई का सेवन कर लेता है। जिससे मरीज की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो रही है। बुखार तो ठीक हो रहा है। मगर खांसी दो सप्ताह से पहले ठीक नहीं हो रही है।.....डॉ. नवनेष कोठारी, होम्योपैथिक