{"_id":"601aee598ebc3e4b6a79cb83","slug":"three-day-pm-kisan-samadhan-day-program-dhampur-news-mrt523614479","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में 247 शिकायतें दर्ज, 113 का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में 247 शिकायतें दर्ज, 113 का निस्तारण
विज्ञापन
धामपुर में संपन्न कृषि शिविर में समस्याओं का निदान करते अधिकारी।
- फोटो : DHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन में 247 शिकायतें दर्ज, 113 का निस्तारण
धामपुर। कृषि विभाग द्वारा ब्लाक परिसर में आयोजित तीन दिवसीय पीएम किसान समाधान दिवस कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया है। तीन दिनों में करीब 247 किसानों ने शिकायतें दर्ज कराई। इनमें से 113 का निदान हो गया जबकि 134 मामले लंबित हैं।
ब्लॉक परिसर में बुधवार को तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन हो गया है। एडीओ कृषि रक्षा मुनीश कुमार ने बताया कि तीनों दिन को मिलाकर 247 शिकायतेें दर्ज हुईं। जिनमें 113 का मौके पर ही निदान करा दिया गया। जबकि बाकी का निस्तारण का प्रयास किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि उनका योजना के तहत पंजीकरण हो गया है। पर विभाग की ओर से उन्हें अपात्र दर्शाकर लाभ से वंचित रखा जा रहा है। एडीओ मुनीश कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से समस्याओं का निदान कराने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी कृषि मुनीष कुमार, पवन कुमार, दीपक कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राजू, हुकम सिंह, प्रकाशवीर, जितेंद्र कुमार, अमन, सतीश कुमार, सुबोध कुमार, विपिन कुमार, अतुल कुमार, मनोज कुमार, नरेंद्र मौजूद आदि मौजूद रहे।