फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three daughters giving free training for self defense

आत्मरक्षा की मुफ्त ट्रेनिंग दे रहीं तीन बेटियां

Wed, 21 Nov 2018 12:18 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
अमर उजाला/बिजनौर Updated Wed, 21 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
Three daughters giving free training for self defense
नेहरू स्टेडियम में छात्राओं को ताइक्वांडो सिखाती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में बेटियां अगर फूलों की तरह कोमल होती हैं तो वक्त आने पर फौलाद की तरह मजबूती भी दिखाती हैं। बस, इन्हें मजबूती का अहसास कराने की जरूरत है। जिले की तीन बेटियां ताइक्वांडो के जरिए महिलाओं को सशक्त बना रही हैं। पुलिस की कार्यशालाओं में भी इन्हें बतौर ट्रेनर बुलाया जाता है। ये तीनों बिना किसी शुल्क के छात्राओं को ट्रेनिंग देती हैं।
विज्ञापन

गृहणी शालिनी, बीएससी की छात्रा दीपिका और कक्षा 11 की शिवानी सिंह बिजनौर की रहने वाली हैं। तीनों ने करीब दो साल पहले ताइक्वांडो सीखना शुरू किया था। इसी दौरान महसूस किया      कि महिला सुरक्षा के दावे तो      किए जाते हैं, लेकिन महिलाएं व छात्राएं खुद ही अपनी सुरक्षा के लिए गंभीर नहीं हैं। अगर छात्राएं ताइक्वांडो जैसी विधाओं की जानकारी रखेंगी तोउन्हें आत्मरक्षा के लिए किसी का मोहताज नहीं होना होगा।    छेड़खानी करने वालों को भी खुद ही सबक सिखा सकती हैं। इसी सोच के साथ तीनों ने खुद ही स्कूल-कॉलेज में जाकर कार्यक्रम करने शुरू कर दिए। कॉलेज प्रबंधन के पदाधिकारियों ने भी इनके प्रस्ताव को स्वीकार किया। तीनों ने स्कूल-कॉलेजों में जाकर ताइक्वांडो की ट्रेनिंग देनी शुरू की। दो छात्राएं हैं, लेकिन शालिनी दो बच्चों की मां हैं। अपने व्यस्त जीवन के बावजूद तीनों ताइक्वांडो ट्रेनिंग दे रही हैं। धीरे-धीरे इनका प्रयास रंग ला रहा है। कई स्कूलों ने छात्राओं को ताइक्वांडो सिखाने का इनसे    आग्रह किया है। ये छात्राओं को तलवारबाजी भी करके दिखाती हैं और टाइल्स आदि भी एक ही मुक्के के वार से तोड़ती हैं। इनमें शिवानी ताइक्वांडो में ब्लेक बैल्ट हैं। अक्तूबर माह में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मिशन साहसी का आयोजन किया था। छात्राओं को जागरूक करने के लिए स्कूल-कॉलेज में कैंप लगाए गए। शालिनी, दीपिका और शिवानी ने  प्रशिक्षित किया। तीनों ने करीब पांच हजार छात्राओं को आत्मरक्षा गुर सिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed