फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three crows found dead again in Raja's Tajpur

राजा का ताजपुर में फिर मरे मिले तीन कौए

Sat, 09 Jan 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Three crows found dead again in Raja's Tajpur
राजा का ताजपुर में मरा कौआ। - फोटो : BIJNOR
राजा का ताजपुर में फिर मरे मिले तीन कौवे
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)। तीन दिन पूर्व ताजपुर में मृत पाए गए चार कौवों के बाद शुक्रवार को फिर उसी स्थान पर तीन कौवे मृत पाए जाने से ग्रामीणों में बर्ड फ्लू को लेकर चिंता बढ़ गई है। सूचना पर पहुंची पशुपालन विभाग की टीम मरे हुए कौवों को जांच के लिए ले गई।
बर्ड फ्लू को लेकर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। तीन दिन पूर्व ताजपुर में कन्या पाठशाला के पास चार पांच कौवे मरे मिले थे। पशुपालन विभाग ने मृत कौवों की जांच कराए बिना ही उन्हें गड्ढा खोदकर दबा दिया था। विभागीय अधिकारियों ने कौओं की मौत किसी अन्य वजह से होना बताते हुए सैंपल जांच के लिए नहीं भेजे। शुक्रवार को भी उसी स्थान पर तीन कौवे के मरने पर ग्रामीणों बर्ड फ्लू के आगमन को लेकर आशंकित हो गए। ग्रामीणों ने कौवों के मरने की सूचना पशुपालन विभाग को दी। जब तक विभागीय कर्मी वहां पहुंचे तब तक जंगली जानवर दो कौवों को उठा ले गए। मौके से एक मृत कौआ बरामद हुआ जिसको विभागीय कर्मी उठाकर ले गए। प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मोहम्मद अहमद का कहना है कि मृत कौवों को जांच के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन

पोल्ट्री उद्योग पर मंडराया संकट
कई राज्यों में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद केंद्र सरकार ने राज्यों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद पोल्ट्री उद्योग में मंदी के आसार बढ़ गए हैं। जनपद में बड़ी संख्या में पोल्ट्री फार्म हैं। इसके अलावा बाहरी राज्यों से भी अंडों व चूजों का आयात किया जाता है। केंद्रीय पशुपालन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने राज्य सरकारों से पोल्ट्री उत्पादों को एक राज्य से दूसरे राज्यों में भेजे जाने पर रोक लगाने को कहा है। एक राज्य से दूसरे राज्यों में बिना जांच के भेजे जा रहे पोल्ट्री उत्पादों को बिना जांचे परखे भेजे जाने से भी बर्ड फ्लू के फैलने की संभावना बढ़ती दिखाई दे रही है। जनपद में हरियाणा और पंजाब आदि से बड़ी मात्रा में अंडों और मुर्गों की सप्लाई होती है। बर्ड फ्लू के फैलने के बाद से मुर्गे और अंडों के दामों में गिरावट देखने को मिल रही है। मुर्गे का मांस खाने वाले भी अब इससे दूरी बना रहे हैं। कोरोना के बाद बर्ड फ्लू का साया पोल्ट्री उद्योग की मंदी का कारण बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed