फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three cow smugglers injured in police encounter

Bijnor News: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से तीन गोकश घायल

Sun, 26 Oct 2025 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 26 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Three cow smugglers injured in police encounter
धामपुर में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार गोकशी आरोपियों को ले जाती पुलिस। स्रोत पुलिस विभाग
धामपुर (बिजनौर)। पुलिस ने रविवार सुबह 9:30 बजे मुठभेड़ के दौरान तीन गोकशों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी पैरों में गोली लगने से घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन



पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे ने बताया कि रविवार को जैतरा-अमखेड़ा मार्ग पर नहर के पास दो संरक्षित पशुओं के अवशेष बरामद हुए थे। पुलिस ने अवशेषों का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें दोनों पशुओं के अवशेष संरक्षित पशुओं के होना पुष्ट हुआ है। बताया कि रविवार सवेरे मुरादाबाद रोड पर गौरा बादल चौकी के निकट चेकिंग के दौरान एक बाइक पर तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए घेराबंदी की। मुठभेड़ में तीनों के पैरों में गोली लगी और घायल हो गए। घायल अवस्था में पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। आरोपी थाना क्षेत्र के नींदडू निवासी नौशाद, सुफियान उर्फ कानू एवं इमरान अहमद उर्फ फरीदुद्दीन शामिल हैं। तीनों के पास से 315 बोर का एक-एक तमंचा, कारतूस, गोकशी के उपकरण चाकू, छुरा, हथोड़ा, रस्सी आदि बरामद हुए।
विज्ञापन

बताया कि आरोपी मुरादाबाद की तरफ और किसी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे थे। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह संरक्षित पशुओं के मीट की तस्करी करते हैं। उन्होंने अमखेड़ा गांव के जंगल में संरक्षित पशुओं को पकड़कर उनका कटान किया है। मीट को नींदडू निवासी तीन लोगों को बेचा है। आरोपियों ने मीट खरीदने वाले के नाम भी पुलिस को बताए हैं। पुलिस ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी। लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों पर पहले से विचाराधीन हैं कई मुकदमे
सीओ अभयकुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी नौशाद पर दो, सुफियान पर चार और इकराम अहमद पर दो मुकदमे अदालत में पहले से विचाराधीन हैं। पकड़े गए तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed