{"_id":"5e58127d8ebc3ef3a25498e1","slug":"those-who-spoil-the-atmosphere-will-go-to-jail-bijnor-news-mrt471179452","type":"story","status":"publish","title_hn":"माहौल खराब करने वाले जाएंगे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माहौल खराब करने वाले जाएंगे जेल
विज्ञापन
नगीना थाना प्रांगण में लेखपालों, राशन डीलरों व ग्राम प्रधानों की बैठक को संबोधित करते एसडीएम वीर?
- फोटो : BIJNOR
माहौल खराब करने वाले जाएंगे जेल
नगीना/अफजलगढ़। सीएए के विरोध में दिल्ली में हुई हिंसा एवं होली के त्योहार को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। शांति समिति की बैठक आयोजित लोगाें से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की जा रही है। साथ ही चेतावनी दी जा रही है कि यदि किसी ने भी माहौल खराब करने की कोशिश की तो वह सीधे जेल भेजा जाएगा। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बृहस्पतिवार दोपहर थाने में आयोजित तहसील क्षेत्र के लेखपालों, ग्राम प्रधानों और राशन डीलरों की बैठक में एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने कहा कि यदि किसी भी गांव में त्योहार पर रंग के जुलूस के मार्ग, होली दहन के स्थान को लेकर व अन्य किसी कारण से कोई विवाद है तो उसे समय रहते प्रशासन को बता दें। यदि होली पर कहीं कोई घटना हुई तो कड़ी कार्रवाई होगी। सीओ अर्चना सिंह ने कहा कि सभी लेखपाल, ग्राम प्रधान, राशन डीलर क्षेत्र के लोगों से समन्वय बनाकर शांति बनाए रखने का आह्वान करें। लेखपाल सोशल मीडिया पर भी नजर रखें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति क्षेत्र में गलत हरकत करता हुआ दिखे तो उसकी सूचना तत्काल अधिकारियों को दें। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। इस मौके पर तहसीलदार हामिद हुसैन, थाना प्रभारी क्राइम विनय कुमार, कोतवाली ब्लॉक प्रमुख के पति ठाकुर विकास राजपूत, ग्राम प्रधान पति आफताब अंसारी आदि मौजूद रहे। वहीं, अफजलगढ़ कोतवाली में आयोजित शांति समिति की बैठक में त्योहार पर सौहार्द बनाए रखने, सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई। इस दौरान कोतवाल कृष्ण मुरारी दोहरे, चेयरपर्सन के पति सलीम अंसारी, शेख सुलेमान, पूर्व चेयरमैन जावेद विकार, मौलाना शफीक कासमी, मौलाना मुखत्यार क़ासमी, नफीस कुरैशी, शेख इरशाद, शरद कर्णवाल, रोबिन अग्रवाल, यतीश आर्य, जाहिद अली खां आदि मौजूद रहे।