{"_id":"58066f584f1c1b716b703c52","slug":"those-who-do-not-vote-have-no-right-to-criticize-the-commissioner-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट नहीं देने वालों को सरकार की आलोचना करने को कोई अधिकार नहीं ः आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट नहीं देने वालों को सरकार की आलोचना करने को कोई अधिकार नहीं ः आयुक्त
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2016 04:40 PM IST
विज्ञापन
मतदाता जागरुकता सम्मेलन में शामिल बीएलओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जिले के धामपुर में मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर वैंकटेश्वर लू ने बीएलओ को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। कमिश्नर ने कहा कि एक जनवरी 2017 तक 18 साल की आयु पूरी करने वाले प्रत्येक युवक और युवती का वोट अवश्य बनना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांवों में जाकर बीएलओ के साथ मिलकर ग्राम प्रधानों के सहयोग से चौपालों का आयोजन करें।
विनायक मंडप में चारों विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ , ग्राम प्रधानों , क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में कमिश्नर ने कहा कि चुनाव में सभी को वोट देने का अधिकार होता है। उन्होंने कहा कि तभी पारदर्शी सरकार बनती है, जब हम सभी लोग निष्पक्षता के साथ ईमानदारी जनप्रतिनिधि का चयन करेंगे। वोट नहीं देने वालों का सरकार की कार्यशैली पर आलोचना करने को कोई अधिकार नहीं होता है। कमिश्नर ने प्रधानों से गांवों को स्वच्छ रखने की अपील की। डीएम जगतराज त्रिपाठी ने सरकार की संचालित सभी प्रकार की योजनाओं की सफलता को प्रधानों का अपेक्षा से ज्यादा सहयोग मांगा। इस दौरान ग्राम प्रधान संघ अल्हैपुर के प्रधानों ने कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरकार से प्रधानों का मानदेय 10 हजार रुपये करने, ब्लाक में अवर अभियंताओं का संख्या बढ़ाने, 10 पंचायतों के स्थान पर पांच पंचायतों पर एक सचिव की तैनाती करने, टेंडर प्रथा प्रदेश के अन्य जिलों की तरह से कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सचिव विनोद कुमार सैनी, दिनेश चौहान, उपाध्यक्ष सरिता देवी, रवनीश ,रफीक, सुुुुभाष सिंह और जमालुददीन आदि मौजूद रहे।
इज्जतघर देने वालों का सम्मान होगा। सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि जो ग्रामीण करवाचौथ के मौके पर अपनी पत्नी को (शौचालय) इज्ज्जतघर भेंट करेगा। ऐसे ग्रामीणों को सम्मानित किया जाएगा।