फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Those who do not surrender their medical licenses are under surveillance.

Bijnor News: मेडिकल लाइसेंस सरेंडर नहीं करने वालों पर निगाह

Thu, 27 Nov 2025 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Those who do not surrender their medical licenses are under surveillance.
बिजनौर। जिले में मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सरेंडर नहीं करने वाले संचालकों की निगरानी शुरू हो गई है। लाइसेंस सरेंडर नहीं करने वाले लोगों को चिह्नित करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। दरअसल बीते सप्ताह ऐसे ही एक मेडिकल स्टोर पर कोडीन युक्त सिरप की सप्लाई होने की पुष्टि के बाद एफआईआर कराई गई है।
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक उमेश कुमार भारती ने बिजनौर के शिवशक्ति बालाजी मेडिकल के संचालकों अरुण व शिवांशु के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। कागजों में लिखे पते पर मेडिकल स्टोर करीब दो साल से अधिक समय से संचालित नहीं था। इसके बावजूद इस लाइसेंस पर नशे के दुरुपयोग के लिए इस्तेमाल होने वाले कोडीनयुक्त कफ सीरप की सप्लाई हुई। इन सिरप की बोतल को कहां सप्लाई किया गया। इसका रिकॉर्ड नहीं मिला। इसके बाद औषधि निरीक्षक ने लाइसेंस सरेंडर नहीं करने की निगरानी बढ़ा दी है। कारोबार बंद करने पर भी लाइसेंस विभाग में सरेंडर नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी। जिले में कई ऐसे लाइसेंस धारक हैं, जो वर्तमान में अपने लाइसेंस पर कार्य नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

----
वर्जन:
लाइसेंस सरेंडर करने के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं। इससे दुरुपयोग नहीं होता है। लाइसेंस सरेंडर नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
....उमेश भारती, औषधि निरीक्षक, बिजनौर
----
वर्जन:::
जिन्होंने अपना मेडिकल स्टोर स्थाई रूप से बंद कर दिया है। वह संचालक दवा लाइसेंस को औषधि निरीक्षक कार्यालय में जाकर सरेंडर करें।
....सुबोध कुमार, जिलाध्यक्ष, जिला केमिस्ट एसोसिएशन, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed