फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Those who buy plots in the green belt will be fined

हरित पट्टी में प्लॉट खरीदने वालों पर लगेगा जुर्माना

Tue, 17 Aug 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Those who buy plots in the green belt will be fined
हरित पट्टी में प्लॉट खरीदने वालों पर लगेगा जुर्माना
विज्ञापन

बिजनौर। नगर क्षेत्र में होने वाले बैनामों की जांच की जाएगी। हरित पट्टी में खरीदे गए आवासीय प्लॉट लेने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। शासन ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। साथ ही अगर हरित पट्टी में कॉलोनी काट रहा है या निर्माण करा रहा है तो उस पर भी कार्रवाई होगी। एसडीएम द्वारा कॉलोनियों की जांच की जाएगी।

शहरी क्षेत्र में तेजी से आबादी आ रही है। इससे अंधाधुंध कॉलोनी काटी जा रही हैं। कॉलोनी काटने में नियमों को भी ताक पर रखा जा रहा है। हरित पट्टी में बिना जमीन में कोई संशोधन कराए कॉलोनियां काटी जा रही हैं। शासन ने इस पर अब कड़ा रुख अपनाया है। हरित पट्टी में कॉलोनी काटने वाले और प्लॉट खरीदने वाले दोनों ही लोग शासन के रडार पर चढ़ेंगे। पिछले कुछ समय में रजिस्ट्री कार्यालयों में किए गए बेनामों की जांच की जाएगी। जांच में देखा जाएगा कि तथ्यों को छिपाकर हरित पट्टी में आवासीय प्लॉट खरीदा गया है तो ऐसे लोगों की सूची बनाई जाएगी। इन लोगों पर पेनल्टी लगाई जाएगी। साथ ही हरित पट्टी में कॉलोनी काटने वाले लोगों पर कार्रवाई भी होगी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक के अनुसार हरित पट्टी में आवासीय भूखंड नहीं काटे जा सकते। हरित पट्टी में कहीं भी कॉलोनी नहीं कटने दी जाएगी। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed