{"_id":"603fda538ebc3ed94a217c59","slug":"thieves-absconded-by-stealing-stolen-car-bijnor-news-mrt5281909139","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की कार छोड़कर फरार हुए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की कार छोड़कर फरार हुए चोर
विज्ञापन
चोरी की कार छोड़कर फरार हुए चोर
हल्दौर। गांव खासपुरा के निकट चोर पुलिस गश्त के दौरान नूरपुर से चोरी की गई कार को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
थाना चांदपुर क्षेत्र के गांव रूपपुर निवासी फिरासत अली करीब चार दिन पूर्व अपने एक रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने कार से नूरपुर गए हुए थे। पुलिस के अनुसार फिरासत की कार नूरपुर से शादी समारोह के दौरान एक विवाह मंडप के बाहर से चोरी हो गई थी। कार मालिक ने मामले की शिकायत ऑनलाइन पुलिस को दर्ज कराई थी।
मंगलवार की गत रात पैजनिया चौकी पुलिस गश्त के दौरान नूरपुर- बिजनौर हाईवे पर स्थित गांव खासपुरा के निकट से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान उन्हें चोरी हुई कार रोड पर नूरपुर से बिजनौर की ओर जाती हुई दिखाई दी। पुलिस ने कार चालक को गाड़ी रोकने का संकेत किया लेकिन उसने कार को तीव्र गति से दौड़ना शुरू कर दिया। पुलिस को पीछा करते देख कार में सवार चोर कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने फरार कार सवारों को काफी तलाशा लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार स्वामी को फोन पर सूचित कर दिया है। इस मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है।