फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There will be no election on the posts of directors in cooperative unions

Bijnor News: सहकारी संघों में संचालक पदों पर नहीं होगा चुनाव

Mon, 27 Mar 2023 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 27 Mar 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
There will be no election on the posts of directors in cooperative unions
सभी सहकारी संघ में दावेदारों का निर्विरोध चुना जाना तय
विज्ञापन


-20 दावेदारों ने नाम वापस लिए, 193 दावेदार बचें
बिजनौर। जिले के सभी सहकारी संघ के संचालक पदों के चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने वाले दावेदारों का निर्विरोध चुना जाना तय है। सोमवार को 20 दावेदारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। इस प्रकार संचालक पदों पर वांछित संख्या के अनुसार ही दावेदार रह गए हैं।

जिले में 24 सहकारी संघ हैं। पहले चरण में सहकारी संघ में संचालक का चुनाव है। हर सहकारी संघ में 11-11 संचालक चुने जाने हैं। इस प्रकार 24 सहकारी संघ में 264 संचालक चुने जाने हैं। संचालक पदों पर 223 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जांच के दौरान 20 नामांकन पत्र विभिन्न कारणों से निरस्त हो गए। इसके बाद 203 दावेदार रह गए।दावेदारों के लिए 27 मार्च नाम वापसी का दिन था। जिला निर्वाचन अधिकारी व सहायक निबंधक सहकारी समितियां डॉ प्रदीप सिंह के अनुसार 20 दावेदारों ने नाम वापस लिए है। अब 24 सहकारी संघ में 193 दावेदार रह गए हैं। बताया कि हर संघ संचालकों की वांछित संख्या के अनुसार दावेदार रह गए हैं। इसलिए सभी 193 को निर्विरोध चुना जाना तय है।
विज्ञापन


नाम वापसी के बाद संचालक पदों पर चुनाव की तस्वीर-धामपुर ब्लाॅक के 05 सहकारी संघ में संचालक पदों पर 49 नामांकन हुए । जिनमें एक निरस्त हुआ। तीन नामांकन पत्र वापस हुए। 45 दावेदार बचें। हल्दौर ब्लाक के चार सहकारी संघों में 31 नामांकन हुए। छह नामांकन वापस हुए। 25 बचे। जलीलपुर ब्लाक के जो संघों में 20 नामांकन हुए। कोई वापस नहीं। नूरपुर ब्लाक के चार सहकारी संघों में 44 नामांकन हुए। पांच निरस्त हुए और दो वापस हुए। अब 37 बचे हैं। नहटौर ब्लाक के एक संघ में नौ नामांकन हुए, कोई वापस नहीं हुआ। स्योहारा ब्लाक के दो संघों में 11 नामजदगी हुई। धामपुर ब्लाक के एक संघ में सात नामांकन हुए, इनमें से चार निरस्त हो गए थे। तीन ही बचे हैं। कोतवाली ब्लाक के दो सहकारी संघों में 26 नामांकन हुए, सात वापस लिए गए, 19 बचे हैं। अफजलगढ ब्लाक के एक संघ में 12 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे, एक ने नाम वापस ले लिया है। किरतपुर ब्लाक के दो सहकारी संघों में 14 ने नामांकन पत्र जमा कराए थे। एक ने नाम वापस लिया है। 13 दावेदार मैदान में बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed