फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There will be a direct contest between the post of president and secretary

बार एसोसिएशन के लिए छह पदाधिकारी निर्विरोध चुने जाना तय

Sun, 09 Feb 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
There will be a direct contest between the post of president and secretary
अध्यक्ष और सचिव पद पर सीधा मुकाबला होगा
विज्ञापन

नजीबाबाद। बार एसोसिएशन नजीबाबाद के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष और सचिव पद के लिए सीधा मुकाबला होगा। अन्य पदों और कार्यकारिणी सदस्य के लिए निर्विरोध प्रत्याशी चुना जाना तय है।
बार एसोसिएशन नजीबाबाद के वार्षिक चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेंद्र गुप्ता, सहायक चुनाव अधिकारी नौबहार सिंह, सदस्य राजेंद्र कुमार, नजाकत हुसैन और अब्दुल वफा की देखरेख में नामांकन और नाम वापसी प्रक्रिया संपन्न हुई।
विज्ञापन

नाम वापसी के बाद अध्यक्ष और सचिव पद पर सीधा मुकाबला होगा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर सीनियर अधिवक्ता सर्वेश गहलौत और धीरेंद्र सिंह के बीच सीधा मुकाबला होगा। सचिव पद पर फहीम अहमद और प्रकाश सिंह के बीच चुनाव संपन्न होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेंद्र गुप्ता ने बताया दोनों पदों पर 13 फरवरी को प्रात: 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक मतदान होगा 3 बजे मतगणना होगी। बार एसोसिएशन के अन्य पदों पर एक-एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन किए जाने से निर्विरोध चुने जाने की औपचारिक घोषणा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाम वापसी के बाद बार एसोसिएशन के सीनियर उपाध्यक्ष पद पर अरविंद राजपूत, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नवाब आलम, संयुक्त सचिव पद पर देव प्रताप सिंह, सचिव प्रशासन पद पर नदीम अहमद, सचिव प्रशासन पद पर इमरान अहमद और कोषाध्यक्ष पद पर अबरार अहमद ने एकमात्र नामांकन कराया है। इन सभी का निर्विरोध चुना जाना तय है। बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के लिए भी निर्विरोध प्रत्याशी चुने जाने तय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed