फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There was flood like situation in many colonies after the rains in Bijnor

यूपी: बिजनौर में हुई झमाझम बारिश, कई कॉलोनियों में बाढ़ जैसे हालात, लोगों को हुई बड़ी परेशानी

Fri, 20 Aug 2021 02:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 20 Aug 2021 02:03 PM IST
सार

बिजनौर में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी। इसलिए गर्मी से सभी लोग परेशान थे। वहीं गुरुवार की देर रात शहर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। शुक्रवार को भी शहर में अच्छी बारिश हुई।

विज्ञापन
There was flood like situation in many colonies after the rains in Bijnor
बिजनौर में बारिश हुई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में गुरुवार की देर रात से हो रही झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। वहीं लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया और शहर में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए। आवास विकास और कुटिया सहित कई कॉलोनियों में घरों तक पानी भर गया। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन


शहर में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी। रोजाना ही सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल जारी था, लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। इसलिए गर्मी से सभी लोग परेशान थे। वहीं गुरुवार की देर रात शहर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। शुक्रवार सुबह भी शहर में अच्छी बारिश हुई। बारिश होने से जहां गर्मी से राहत मिली है तो वहीं मौसम भी सुहाना हो गया। 
विज्ञापन


बता दें कि जिला मुख्यालय स्थित दिल्ली-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग, कुटिया कॉलोनी, आवास कॉलोनी सहित कई जगह सड़कों के साथ-साथ घरों में पानी भर गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बारिश ने एक बार फिर से नगर पालिका की निकासी के दावों की पोल खोल दी। आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से पानी की निकासी की कोई स्थाई व्यवस्था नहीं है, जिस कारण हर साल बरसात में इन्हीं समस्याओं से दो चार होना पड़ता है। कई बार इस बारे में अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इस ओर कोई भी ध्यान देने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed