फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Their sorrows and joys are like us, those in khaki uniform...

Bijnor News: इनके दुख-सुख हम जैसे हैं, ये जो खाकी वर्दी वाले हैं...

Thu, 24 Oct 2024 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Their sorrows and joys are like us, those in khaki uniform...
‘एक शाम खाकी वर्दी के नाम’ ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद (बिजनौर)। ‘एक शाम खाकी वर्दी के नाम’ आयोजित ऑल इंडिया मुशायरे में शायरों ने अपने कलाम पेश किए। मोइन शादाब ने कभी झांक के देखो दिल में इनके यह भी हमदर्दी वाले हैं, इनके दुख-सुख हम जैसे हैं, ये जो खाकी वर्दी वाले हैं...सुनाकर वाहवाही लूटी।
मुशायरे का शुभारंभ मुख्य अतिथि साहनपुर चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी और थाना प्रभारी संजय कुमार तोमर ने फीता काटकर किया। मुशायरे की शुरुआत हमजा अयाज के नाते पाक से हुई।
विज्ञापन

शायर महराज बिजनौर ने वफादारी मोहब्बत से तिरंगा साथ में रखता हूं मैं, जिससे प्यार करता हूं, वह झंडा साथ रखता हूं मैं... और अनस फैजी दिल्ली ने आपको शायद मेरी ताकत का अंदाजा नहीं, मेरे आगे जो भी बोला उसका बस्ता बंद है.. आदि कलाम पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शायर अली बाराबंकी, अल्ताफ जिया महाराष्ट्र, कासिफ राजा सहारनपुरी, मरगूब रहमानी, सज्जाद झंझट रुड़की, सय्यद अनस, कमर अख्तर, अबूजर नवेद, इफ्तिखार, ताहिर सऊद आदि शायरों ने अपने-अपने कलाम पेश किए। मुशायरे की सदारत मो.शहाबुद्दीन और निजामत मोइन शादाब ने की।

मुशायरे के संयोजक बहार आलम और सईद अहमद राईन ने मुख्य अतिथि साहनपुर चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी, समाजसेवी महबूब कुरैशी, डॉ.मकसूद, मरगूब रहमानी, शहजाद मलिक, थाना प्रभारी संजय कुमार तोमर, जलालाबाद चौकी इंचार्ज सौरभ चौधरी, मो.जैद, दानिश शेख, फुरकान एडवोेकेट, कारोबारी देवदत्त को शॉल व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed