फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cashless medical card... Sometimes there is a problem in downloading despite OTP

Bijnor News: कैशलेस चिकित्सा कार्ड... कई बार ओटीपी के बावजूद डाउनलोड में आ रही समस्या

Mon, 07 Sep 2026 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Cashless medical card... Sometimes there is a problem in downloading despite OTP
बरूकी। बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के लिए घोषित कैशलेस चिकित्सा कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद ई-केवाईसी और फिर कार्ड डाउनलोड करना मुश्किल हो गया है। इसके लिए जारी किए गए आयुष्मान ऐप और वेबसाइट के लिंक पर पूरी प्रक्रिया करने के बावजूद कोई न कोई एरर आ जाती है और प्रक्रिया फिर से शुरुआत के चरण में पहुंच जाती है। छह से आठ बार आधार और मोबाइल ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) से सत्यापन किया जाता है, फिर भी कार्ड डाउनलोड नहीं हो पा रहे हैं। आलम यह है कि शिक्षक बार-बार प्रयास के बावजूद एक दिन में अपने परिवार के एक या दो ही सदस्य का कैशलेस चिकित्सा कार्ड डाउनलोड कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

कार्ड डाउनलोड करने के लिए जारी किया गया ऐप बहुत ही धीमा चल रहा है। गूगल प्ले स्टोर से आयुष्मान ऐप डाउनलोड करने वालों के रिव्यू पर नजर डालें तो अधिकांश नकारात्मक हैं। सुनीता सिन्हा ने लिखा है कि वह पूरी प्रक्रिया अपनाने के बावजूद कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाईं। बंटी ने ऐप को थर्ड क्लास लिखा है। अभिजीत ने 17 अगस्त को लिखा है कि कई बार प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद वह कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाईं। इसी तरह के और भी कमेंट ऐप और पोर्टल के संबंध में हैं।
विज्ञापन




परिवार के हर सदस्य का अलग कार्ड

आवेदन करने वाले जिस शिक्षक ने इस योजना में अपने परिवार के जितने सदस्यों को इसमें शामिल किया है, उन सभी का अलग कार्ड डाउनलोड करना होता है। प्रत्येक की ई-केवाईसी होगी। इसमें आधार कार्ड और मोबाइल का दो से तीन बार सत्यापन करना होगा। इसके बाद फोटो और अन्य जानकारी सत्यापित करनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायब हो जाते हैं ऑप्शन

बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक अमित कुमार, शिवानी, राहुल कुमार, शिक्षामित्र मोनिका, अनुदेशक देवेंद्र कुमार ने बताया कि वे कई दिनों से लगातार कोशिश करने के बावजूद अपने परिवार के सदस्यों के कैशलेस चिकित्सा कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाए। कभी फोटो ऑप्शन काम नहीं करता तो कभी कैप्चा नहीं आता। कभी प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद पोर्टल या ऐप शुरुआती चरण में पहुंच जाता है। कई बार प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद कार्ड डाउनलोड नहीं हो पा रहे।



निशुल्क मिलती है पांच लाख तक की चिकित्सा सुविधा

प्रदेश सरकार ने बेसिक स्कूलों के शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों के लिए पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा की है। इसके तहत शिक्षकों को पंजीकरण करने के बाद ई-केवाईसी कर कैशलेस चिकित्सा कार्ड डाउनलोड करने होते हैं।



जिले में लगभग नौ हजार कैशलेस चिकित्सा कार्ड बन गए हैं। पोर्टल पर अधिक लोड होने के कारण समस्या हो सकती है। जो शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक या रसोइया कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं, उनकी सूची तैयार कराकर कार्ड डाउनलोड करने में मदद कराई जाएगी। - सचिन कसाना, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed