फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The power system was disrupted due to the rain, and the lights were out for several hours.

Bijnor News: बारिश में बिजली व्यवस्था लड़खड़ाई, कई घंटे गुल रही बत्ती

Mon, 07 Sep 2026 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
The power system was disrupted due to the rain, and the lights were out for several hours.
बिजनौर। रविवार को जनपद में हुई झमाझम बारिश से बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हो गई। बारिश के दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत लाइनों में जगह-जगह फाल्ट होने से कहीं दो घंटे कही तीन घंटे तक बिजली गुल रही। बारिश की बूंदों से बिजली के खंभों पर लगे इंसुलेटर खराब हुए, वहीं कई स्थानों पर पेड़ों की गीली टहनियां विद्युत लाइनों से टकराने के कारण आपूर्ति बाधित हुई।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय को आवास विकास और बुखारा बिजलीघरों से बिजली आपूर्ति होती है। शहर के दोनों बिजलीघरों से जुड़े उपभोक्ताओं के व्हाट्सऐप ग्रुप में बिजली कटौती के मैसेज दिनभर आते रहे। शहर के साजन सिनेमा क्षेत्र, मिर्दगान, फरीदपुर उद्दा क्षेत्र, टाउन-2, शुगर मिल क्षेत्र और नूरपुर मार्ग क्षेत्र की कालोनी में कई कई घंटे कटौती और दिनभर ट्रिपिंग होती रही। ग्रामीण अंचल में भी बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। इंद्रलोक निवासी उपभोक्ता एके सिंह और साजन सिनेमा क्षेत्र निवासी राजकुमार ने बताया कि रविवार को दिनभर कई बार बिजली कटौती हुई। बारिश के कारण फाल्ट होने से आपूर्ति सुचारु होने में समय लगा, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बिजनौर डिविजन के अधिशासी अभियंता अजय कुमार कैम ने बताया कि बारिश से बिजली लाइनों में फाल्ट आए। सूचना पर फील्ड स्टाफ ने फाल्ट को सही कर आपूर्ति को सुचारू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed