{"_id":"668dab05af3332048e0bd876","slug":"theft-in-school-mobile-worth-rs-1-crore-untouched-thieves-took-50-marksheets-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-126585-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में चोरी: एक करोड़ के मोबाइल छुए नहीं, 50 मार्कशीट ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में चोरी: एक करोड़ के मोबाइल छुए नहीं, 50 मार्कशीट ले गए चोर
विज्ञापन
-स्कूल की ओर से दी गई तहरीर, 25 हजार की नकदी भी चोरी
-पास की अलमारी में रखे थे 1500 मोबाइल, जो बांटे जाने थे
नगीना। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद नगीना में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजी घटना में बदमाश सोमवार रात नगर के लाला राधेश्याम महिला महाविद्यालय को निशाना बनाकर कॉलेज से 25 हजार रुपये की नकदी व छात्राओं की 50 मार्कशीट चुरा कर ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
नगीना कोतवाली मार्ग स्थित लाला राधेश्याम महिला महाविद्यालय के प्रबंधक राकेश अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार सुबह कॉलेज के चौकीदार द्वारा उन्हें कॉलेज में चोरी हो जाने की सूचना दी गई। सूचना के बाद जब वह मौके पर पहुंचे तो कॉलेज में उनके कक्ष में रखी 25 हजार रुपये की नकदी व अलमारी में रखी स्नातक की छात्राओं की 50 मार्कशीट गायब थीं। चोर खिड़की के रास्ते लोहे के सरिए तोड़कर कॉलेज में दाखिल हुए और घटना को अंजाम दिया। उनका कहना है कि गनीमत रही की चोर उस अलमारी का ताला नहीं तोड़ पाए, जहां करीब एक करोड़ रुपये की कीमत के करीब 1500 वह मोबाइल रखे थे, जो सरकार द्वारा छात्राओं को बांटने के लिए कॉलेज में आए थे।
-घटना के समय बंद थे सीसीटीवी कैमरे
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश वशिष्ठ व थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश पाठक ने कॉलेज पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घटना के समय कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद थे। चौकीदार कॉलेज के परिसर में बनी कैंटीन में सो रहा था, जिससे उसे चोरी के समय घटना का पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताते चलें कि पिछले दिनों क्षेत्र के ग्राम पुरैनी के एक कन्या इंटर कॉलेज में डकैती व नगर के एक घर में चोरी की बड़ी वारदात हो चुकी है।