फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The youth of the city rocked the Kaun Banega Star Show

नगर के युवाओं ने कौन बनेगा स्टार शो में मचाया धमाल

Wed, 21 Apr 2021 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
The youth of the city rocked the Kaun Banega Star Show
नजीबाबाद की नृत्य प्रतिभाओं ने स्टार शो में मचाया धमाल। - फोटो : NAZIBABAD
नगर के युवाओं ने कौन बनेगा स्टार शो में मचाया धमाल
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगर की युवा प्रतिभाओं ने कौन बनेगा स्टार शो में नृत्य का जलवा दिखाकर मेगा राउंड में प्रवेश किया।
एक म्यूजिक चैनल के बैनर तले आयोजित कौन बनेगा स्टार, टक्कर हुनरबाजों की शो में नजीबाबाद के युवाओं की टीम ने रिमिक्स गीत पर धमाल मचाया। कोरोना काल से पूर्व गाजियाबाद के संस्कार द कोएजुकेशनल स्कूल में शूट हुआ एपिसोड 25 अप्रैल को अपराह्न तीन बजे सोबॉक्स म्यूजिक चैनल से टेलीकास्ट किया जाएगा।

नगर के एसके डांस प्ले नेट के एमडी और कोरियोग्राफर शाहनवाज के निर्देशन में नगर के युवाओं नितिन कुमार, यक्ष कश्यप, अंजलि रावत, देवकन्या, गुलाम रसूल, विधि, मो.गुलजार, रिचा और पूर्वी ने टक्कर हुनरबाजों की शो में उत्कृष्ट प्रदर्शन से नगर का नाम रोशन किया। निर्देशक लियाकत अली खां, प्रोड्यूसर राकेश लव के निर्देशन में आयोजित कौन बनेगा स्टार शो में नगर के तीन नृत्य प्रतिभाओं नितिन कुमार, यक्ष कश्यप और मो.गुलजार का मेगा राउंड के लिए भी चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed