{"_id":"623b63bb619882591f301bb4","slug":"the-young-man-was-killed-by-hitting-him-with-a-brick-bijnor-news-mrt581554620","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को ईंट से कूचकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को ईंट से कूचकर मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक को ईंट से कूचकर मार डाला
नहटौर (बिजनौर)। शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक मजदूर ने पेंटर र्की इंट से कूचकर हत्या कर दी। दोनों झोपड़ी में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान हुए विवाद में दोनों के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिना बताए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर परिजन और ग्रामीण थाने पर पहुंचे और नाराजगी जताई। देर रात तक परिजन पुलिस से शव लाने की मांग कर रहे थे।
वीके इंटरनेशनल स्कूल के पीछे एक मकान का निर्माण चल रहा है। मकान के निर्माण में गांव चौहरा निवासी जॉनी मजदूरी का काम कर रहा था। वह बुधवार को गांव के ही कपिल कुमार (28) को रंगाई पुताई का ठेका दिलाने की बात कहकर अपने साथ लेकर आया था। काम खत्म होने के बाद दोनों निर्माणाधीन मकान के पास एक झोपड़ी में बैठकर शराब पीने लगे। शराब पीने के दौरान उनमें किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि जॉनी ने कपिल कुमार के सिर पर ईंटों से कई प्रहार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को झोपड़ी से कुछ दूरी पर फेंककर जॉनी फरार हो गया।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कपिल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना की जानकारी होने पर कपिल के परिजन और दर्जनों की संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए। उन्होंने बिना बताए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर विरोध जताया। देर रात तक ग्रामीण पुलिस से युवक के शव को लाने की मांग कर रहे थे। कोतवाल सतेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पेंटर कपिल कुमार के परिजनों का आरोप है कि हत्यारोपी जॉनी उससे रंजिश रखता था, इसी रंजिश में उसने कपिल की हत्या कर दी।