फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The young man was beaten up and thrown into the well of the tube well.

युवक को पीटकर नलकूप के कुएं में फेंका

Sun, 20 Mar 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The young man was beaten up and thrown into the well of the tube well.
युवक को पीटकर नलकूप के कुएं में फेंका
विज्ञापन

हल्दौर। एक युवक अपने खेत पर स्थित नलकूप के कुएं में गंभीर रूप से घायल और बेहोशी हालात में पड़ा हुआ मिला। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जानलेवा हमला और मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।

शनिवार शाम करीब सात बजे गांव पैजनियां निवासी बशेश्वर दयाल त्यागी का पुत्र सुमित त्यागी खेत पर अकेला था। ग्रामीणों के अनुसार जंगल में सुमित त्यागी का गांव के एक ट्रैक्टर मालिक से विवाद हो गया था और जमकर मारपीट हुई थी। इसके बाद सुमित अपने घर पर देर शाम तक नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसे काफी तलाशा। बाद में सुमित रात्रि करीब 10 बजे घायल और बेहोश हालात में नलकूप के कुएं में पड़ा हुआ मिला। उसके गले पर धारदार हथियारों के गहरे निशान बने थे। परिजनों ने उसे सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया। रविवार को होश आने पर उसने बताया कि ट्रैक्टर मालिक व अन्य तीन लोगों ने उसके साथ खेत की जुताई के रुपये के लेनदेन को लेकर जानलेवा हमला किया। पीटने के बाद उसे कुएं में फेंक दिया। पीड़ित पक्ष ने इस मामले में तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed