फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The work of installing sugarcane weighing thorns started

धामपुर चीनी मिल ने पूजन के साथ गन्ना तौल कांटों को लगाने का काम शुरू किया

Sun, 19 Sep 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
The work of installing sugarcane weighing thorns started
गन्ना तौल कांटों को लगाने का काम शुरू
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर चीनी मिल ने जिले की अन्य मिलों की तुलना में रविवार से सबसे पहले पूजन के साथ क्षेत्र में गन्ना तौल कांटों को लगाने का काम शुरू कर दिया है। रविवार को छह गांवों में कांटों को लगा दिया गया है। कुुल 207 गन्ना कांटों को 15 अक्तूबर तक लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

धामपुर चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना ओमवीर सिंह ने बताया कि रविवार से पूजन के साथ सेंटरों को लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। गांव बसेड़ा, पुरैनी, सैदपुर गज्जू, सेढ़ा, कश्मीरी, हकीकतपुर गंगवाली शामिल हैं। प्रतिदिन 12 कांटे लगाए जाएंगे। गन्ना जीएम ने बताया कि अबकी बार चीनी मिल को किसानों को गेेहूं की फसल की समय से बुवाई कराने के लिए पिछले सालों की तुलना में दस दिन पहले चलाई जा रही है। उम्मीद है कि इस बार मिल 21 अक्तूबर को चालू हो जाएगी। मौके पर गन्ना प्रबंधक मनोज चौहान, एमपी राणा, लोकेंद्र ढाका, पद्म सिंह, आजेंद्र सिंह, संजीव शर्मा, अरविंद सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed