फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The woman locked the henchman who entered the house in her room.

Bijnor News: घर में घुसे गुलदार को महिला ने कमरे में किया बंद

Sun, 22 Dec 2024 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
The woman locked the henchman who entered the house in her room.
कोतवाली देहात के ग्राम करौंदा पचदू में पिंजरे में कैद गुलदार। स्रोत वन विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोतवाली देहात। करौंदा पचदू गांव में बाहरी छोर स्थित मकान में शनिवार को पांच फीट ऊंची दीवार फांदकर गुलदार घुस आया। गुलदार को एक कमरे के अंदर देख महिला आयशा ने दरवाजा बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। पांच घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने गुलदार को कमरे के अंदर से निकालकर पिंजरे में कैद कर लिया।
पकड़ा गया गुलदार मादा है, जिस उम्र करीब चार साल है। उसे नगीना रेंज ले जाया गया है। शनिवार की दोपहर 12:00 बजे गांव करौंदा पचदू निवासी अय्यूब की पत्नी आयशा घर के आंगन में खाना बना रही थी। तभी पास के खेत से आया एक गुलदार चहारदीवारी फांदकर घर में घुस आया। गुलदार को घर के एक कमरे में घुसता देख महिला आयशा डर गई।
विज्ञापन

मगर, उसने हिम्मत जुटाकर कमरे का जालीनुमा दरवाजा बंद करके बाहर से कुंडी लगा दी और शोर मचा दिया। आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई। करीब एक बजे नगीना तहसीलदार अजब सिंह के साथ कानूनगो नरेंद्र राणा, वन दरोगा लक्ष्मी चंद, सुनील राजोरा जगत सिंह राणा और पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन घंटे तक टीम परेशान रही। करीब चार बजे टीम ने नगीना रेंज से पिंजरा लगाकर कमरे के दरवाजे को खोला गया। इसके 45 मिनट बाद गुलदार कमरे से निकलकर पिंजरे में आकर बैठ गया। इस गुलदार के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed