{"_id":"68a3777dab5a86b4b7015c48","slug":"the-waves-of-the-ganges-are-carrying-away-the-homes-along-with-the-farms-bijnor-news-c-27-1-bij1007-157768-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: खेतों के साथ आशियानों को भी बहाकर ले जा रहीं गंगा की लहरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: खेतों के साथ आशियानों को भी बहाकर ले जा रहीं गंगा की लहरें
Tue, 19 Aug 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
चंदक क्षेत्र के गांव फतेहपुर सभाचंद में कटान करते हुए ग्रामीण की झोपड़ी तक पहुंची गंगा। संवाद
- फोटो : मेडिकल कॉलेज में उमड़ी मरीजों की भीड़।
चंदक। जलस्तर घटते समय गंगा की घुमावदार लहरें किनारों से टकराकर बडे़ पैमाने पर मिट्टी कटान कर रही हैं। किनारे के खेतों में खड़ी फसलों के साथ गंगा किनारे स्थित गांव फतेहपुर सभाचद में कुछ ग्रामीणों के झोपड़ीनुमा मकान भी बह रहे हैं।
शनिवार की रात रोहिताश का एक घर गंगा की लहरों के साथ बह गया। श्रवण कुमार और बाली के अलावा गांव में अब केवल चार झोंपड़ीनुमा घर बचे हैं। इनकी ओर को भी गंगा तेजी से बढ़ रही है। इन ग्रामीणों ने घरों का सामान समेट लिया है। ग्रामीण गंगा के खौफ के चलते रात भर जाग कर काट रहे हैं। गंगा की लहरें एक बार में कई फिट तक मिट्टी कटान करती हैं। उनके घर गंगा की धार से मात्र चंद कदम की दूरी पर ही रह गए हैं। ये कभी भी गंगा की लहरों में समा सकते हैं।
n 2013 में हुए भूमि कटान में उजड़ गया था फतेहपुर सभाचंद : गंगा किनारे बसा फतेहपुर सभाचंद गांव 2013 में हुए भूमि कटान में उजड़ गया था। गंगा कटान के चलते ग्रामीणों ने खुद ही अपने घरों को तोड़ लिया था। प्रशासन ने ग्रामीणों को ग्राम भोजपुर के पास बसने के लिए जमीन दी थी। फतेहपुर में केवल चार लोगों के ही झोंपड़ीनुमा घर बच गए थे। अब गंगा इनकी ओर तेजी से बढ़ रही है।

चंदक क्षेत्र के गांव फतेहपुर सभाचंद में कटान करते हुए ग्रामीण की झोपड़ी तक पहुंची गंगा। संवाद- फोटो : मेडिकल कॉलेज में उमड़ी मरीजों की भीड़।