फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The water level of rivers increased again due to rain in the district

Bijnor News: बिजनौर - जिले में भारी बारिश, फिर बढ़ा नदियों का जलस्तर

Wed, 19 Jul 2023 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 19 Jul 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
The water level of rivers increased again due to rain in the district
- सुबह साढ़े तीन बजे शुरू हुई थी बारिश, शाम तक बरसा 80 एमएम पानी
विज्ञापन

- 219.80 गेज मीटर पर बह रही है गंगा, 220 गेज मीटर पर है खतरे का निशान
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मंगलवार सुबह से ही जनपद में तेज बारिश हुई। बारिश अच्छी होने से गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिली। तेज बारिश से सड़कों पर जलभराव होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गंगा समेत सभी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ गया। गंगा नदी का जलस्तर 219.80 गेज मीटर बना हुआ है। जबकि 220 गेज मीटर पर गंगा के खतरे का निशान है।
पिछले दो दिन जनपद तेज धूप निकली और बारिश हल्की हुई। गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा था। मंगलवार सुबह मौसम ने करवट बदली। करीब साढ़े तीन बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। कुछ देर बाद से ही तेज बारिश होने लगी। दोपहर तक रुक-रुककर कई बार तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को 80 एमएम बारिश हुई। पहाड़ी व मैदानी क्षेत्र में बारिश होने से गंगा, मालन, खो आदि नदियों का फिर से जलस्तर बढ़ने लगा है। गंगा फिर से खतरे के निशान को छूकर बहने लगी। इससे जलीलपुर खादर क्षेत्र के करीब दस गांवों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों पानी में नाव चलाकर पशुओं के लिए चारा ला रहे हैं।
विज्ञापन

टूट रहा गांवों का संपर्क
गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। रावली व जलीलपुर क्षेत्र के रास्तों पर पानी होने से कई गांवों संपर्क मार्ग टूटा हुआ है। नदियों के उफान पर रहने से बढ़ापुर कस्बे का गांवों से संपर्क कटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed