फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The water level of river Ganga increased in Gauspur, villagers worried

गौसपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, ग्रामीण चिंतित

Thu, 22 Sep 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The water level of river Ganga increased in Gauspur, villagers worried
नांगलसोती के गौसपुर में बढ़ा गंगा नदी का जलस्तर। - फोटो : NAZIBABAD
गौसपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, ग्रामीण चिंतित
विज्ञापन

नांगलसोती। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने से गंगा नदी और मालन नदी का जलस्तर बढ़ गया। गौसपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण कटान को लेकर चिंतित हुए। वहीं मालन नदी का जलस्तर बढ़ने से पूंडरीकला-बरमपुर संपर्क मार्ग पर दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया।
नांगलसोती के गांव गौसपुर में गंगा नदी पिछले एक दशक से कटान कर रही है। बृहस्पतिवार को गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी का पानी अस्थायी तटबंधों और उसकी बल्लियों के ऊपर से होकर गुजरा। ग्रामीण भूपेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान राजेश सिंह, नरेश कुमार, पीतम सिंह का कहना है कि सिंचाई विभाग की ओर से कटान रोकने के लिए 19 अस्थायी तटबंध बनाए गए हैं, लेकिन गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने पर ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ जाती है। बृहस्पतिवार को गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कटान क्षेत्र में कई मिट्टी के टीलों में दरारें आ गईं।
विज्ञापन

उधर, मालन नदी का जलस्तर बढ़ने से पूंडरीकला-बरमपुर संपर्क मार्ग से जुड़े एक दर्जन गांवों का संपर्क एक दूसरे से कट गया है। नदी के एक ओर पूंडरीखुर्द, पूंडरीकला, बरकातपुर, सबलपुर बीतरा और दूसरी ओर ताहरपुर, पाडली, पाडला, बरमपुर, रायपुर, मुअज्जमपुर आदि गांव एवं कस्बा किरतपुर हैं। इन गांवों को जोड़ने के लिए मालन नदी पर अस्थायी पुल बनाया गया था, जो बरसात में टूट गया था। ग्रामीण अब नदी से होकर आवागमन करते है, बृहस्पतिवार को मालन नदी में पानी आने से ग्रामीणों को आवागमन बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed