{"_id":"e81a4106c14de64b1eff310c107001b9","slug":"the-voter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मताधिकार का इस्तेमाल करें मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मताधिकार का इस्तेमाल करें मतदाता
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 26 Jan 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में छठवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नजीबाबाद रोड स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में डीएम वीके आनंद ने छात्र, अध्यापक और कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। डीएम ने नए मतदाताओं को पहचान पत्र भी बांटे। इस दौरान छात्रों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
काकरान वाटिका में आयोजित मतदाता शपथ ग्रहण समारोह में कृष्णा कॉलेज, विवेक कॉलेज, आरबीडी कॉलेज, एमडी गर्ल्स कॉलेज, वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज, नवोदय विद्यालय चांदपुर, केपीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं, अध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान डीएम वीके आनंद ने शपथ ग्रहण समारोह में सभी से अपने मताधिकार का उपयोग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मतदान मेरा हक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता कराई। इसमें कृष्णा कॉलेज प्रथम, आरबीडी द्वितीय और नवोदय विद्यालय तृतीय रहा। एडीएम (प्रशासन) राममूर्ति मिश्रा ने प्रथम विजेता को दस हजार रुपये, द्वितीय को पांच हजार रुपये और तृतीय को 2500 रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में कु. अदिति वशिष्ठ कृष्णा कॉलेज, कु. अमरीन आरबीडी कॉलेज, सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले छात्र रक्षत राजपूत, कु. सृष्टि को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस दौरान एसडीएम (सदर) अजय तिवारी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अंजू लता, डीआईओएस डॉ. अरुण दुबे आदि रहे। वहीं सभी विभागों में विभागाध्यक्षों ने दफ्तरों में कर्मचारियों को शपथ दिलाई। वहीं नजीबाबाद (ब्यूरो)। मतदाता दिवस पर विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में संगोष्ठियां , रैली आयोजित कर जन जागरूकता का संचार किया गया। साहू जैन कॉलेज में एनएसएस इकाइयों के प्रभारी डॉ. शुभा माहेश्वरी, डॉ.पीपी विश्वकर्मा की देखरेख में संगोष्ठी हुई। प्राचार्य डॉ. धीरेंद्र सिंह ने सूझबूझ और विवेक से अपने संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल करने का आह्वान किया। प्राचार्य ने कॉलेज से जागरूकता रैली को रवाना किया। रमा जैन कन्या महाविद्यालय में मतदाता दिवस पर आधारित भाषण प्रतियोगिता में आयशा प्रथम, पूजा द्वितीय, समीरा ने तृतीय, रेशमा ने सांत्वना स्थान पाया। निदेशक डॉ. केसी मठपाल ने जाति, धर्म, संप्रदाय, क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर अमूल्य मताधिकार का एक कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए सदुपयोग करने की सलाह दी।
एमडीकेवी इंटर कॉलेज की कार्यवाहक प्रधानाचार्या शोभा वर्मा की देखरेख में निकाली गई जागरूकता रैली के समापन पर शपथ दिलाई गई। एमडीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. हरवीर सिंह की अध्यक्षता ,प्रमोद कुमार के संचालन में हुई संगोष्ठी में नए मतदाताओं को वोटर आईडी दी गई। तहसीलदार राशिद अली खां ने शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। जीआईसी में प्रधानाचार्य एसएस वर्मा की देखरेख में हुई संगोष्ठी में तहसीलदार ने वोट की अहमियत समझने कर शपथ दिलाई।
धामपुर में आरएसएम इंटर कालेज में मतदाता दिवस मनाया गया। इसमें मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प लिया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य शरीफ अहमद, खूब सिंह, कपिल तुली, गौरव शर्मा, अनिल देवरा, देवराज सिह, विकास कुमार अग्रवाल, एकता, कमलेश, आदेश रानी, शिशुपाल सिंह रहे।