Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   crime news

Bijnor News: डंपर की चपेट में आने से बची स्कूली वैन,

Sun, 22 Nov 2026 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
crime news
नजीबाबाद। रायपुर रोड स्थित गांव कनकपुर कला के पास शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे स्कूली वैन डंपर की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। वैन में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की आशंका से गुस्साए ग्रामीण सड़क पर धरने पर बैठ गए। हादसे का शिकार होने से बचे बच्चे भी प्रदर्शनकारियों के साथ धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

कनकपुर कला, कनकपुर खुर्द, जोगीरम्पुरी और किशनपुर आंवला सहित आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और डंपर को घेर लिया। ग्रामीण सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि रायपुर रोड पर खनन के ओवरलोड डंपर तेज गति व लापरवाही से गुजरते हैं। ओवरलोड वाहनों की चपेट में आने से स्कूली वैन, बाइक सवार व पैदल राहगीर आए दिन हादसे का शिकार होते-होते बचते हैं। शनिवार को भी तेज गति से आ रहे ओवरलोड डंपर की चपेट में स्कूली वैन आ गई। चालक की सूझबूझ से वैन सवार बच्चे सुरक्षित बच गए। वैन में करीब 15-16 बच्चे सवार थे। ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर ओवरलोड खनन वाहनों पर रोक लगाने, गांव के पास स्पीड ब्रेकर बनवाने व पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। जाम लगने से दोनों ओर दूर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर नगीना देहात पुलिस व नजीबाबाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

सीओ नजीबाबाद सुनील कुमार सिंह व थाना प्रभारी नजीबाबाद अमित कुमार ने ग्रामीणों को समझाया। डंपर निर्धारित मार्ग पर चलने के आश्वासन पर सुबह 10:30 बजे धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ नजीबाबाद सुनील कुमार सिंह ने बताया कि डंपर चालकों को निर्धारित मार्ग पर ही चलने के निर्देश दिए गए हैं। ओवरलोड व नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed