{"_id":"6b01f1407caf8d33cb06d7f9","slug":"crime-news-bijnor-news-c-27-1-bij1034-196120-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: एआई से अश्लील फोटो बनाकर नाबालिग छात्रा को किया ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: एआई से अश्लील फोटो बनाकर नाबालिग छात्रा को किया ब्लैकमेल
विज्ञापन
नहटौर। एआई से अश्लील फोटो तैयार कर नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। फोटो वायरल करने की धमकी देकर उससे जेवर और नकदी लेने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर स्थानीय पुलिस ने सहपाठी छात्रा समेत दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
क्षेत्र के गांव निवासी पिता के अनुसार, उसकी 16 वर्षीय पुत्री नगर के एक स्कूल में पढ़ती थी। उसी की कक्षा में ग्राम फलौदी निवासी एक छात्रा भी पढ़ती थी। आरोप है कि सहपाठी छात्रा ने ग्राम डल्लू धनौरी निवासी हेमंत के साथ मिलकर एआई से अश्लील फोटो तैयार कर उसमें उसकी पुत्री का चेहरा लगा दिया। इसके बाद फोटो वायरल करने और बदनाम करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगे।
पिता ने प्राथमिकी में बताया कि उसकी पत्नी बिजली का करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी और करीब एक माह तक जिला अस्पताल बिजनौर में भर्ती रही। इस दौरान आरोपियों ने उसकी पुत्री से सोने की एक चेन, दो अंगूठियां, गले के दो ताबीज और चांदी का एक सिक्का ले लिया। पत्नी के अस्पताल से लौटने पर पुत्री ने उसे पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
आरोप है कि मई-जून की छुट्टियों में नानी के घर रहने के दौरान भी आरोपी फोन पर उसे धमकाते रहे और आरोपी युवक तीन बार नानी के गांव पहुंचे। डर के कारण छात्रा ने पहली बार मामी का सोने का मंगलसूत्र, दूसरी बार सोने की अंगूठी और तीसरी बार नानी की अलमारी से 20 हजार रुपये निकालकर आरोपियों को दे दिए। इसके बाद भी उसे परेशान किया जाता रहा। विवेचना अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।