फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The voice of the people, there should be a strong attack on terrorism

Bijnor News: जन-जन की आवाज, आतंक पर हो तगड़ा प्रहार

Thu, 24 Apr 2025 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 24 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
The voice of the people, there should be a strong attack on terrorism
धामपुर में इस्लामिक आतंकवाद का पुतला फूंकते विहिप बजरंग दल कार्यकर्ता स्रोत संवाद - फोटो : मिथलेश की फाइल फोटो ।
बिजनौर। पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर जनमानस का गुस्सा चरम पर है। जिले भर में विरोध प्रदर्शन कर लोगों ने आतंकवाद पर कड़े प्रहार की मांग कर पाकिस्तान के पुतले जलाए। शाम को कैंडल मार्च निकालकर मारे गए सैलानियों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौक पर मानव शृंखला बनाकर पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने पाकिस्तान और आतंकवाद के पुतले फूंके। इस दौरान चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, सीपी सिंह, प्रांत सुरक्षा प्रमुख आशीष बालियान, सौरभ शर्मा, सुनील वर्मा, अरुण चौधरी, आदित्य चौधरी, अर्चना चौधरी, धर्मपाल सिंह, राघव खेड़ा रहे।
विज्ञापन

नजीबाबाद में भाजपा एवं हिंदू संगठनों की ओर से माल गोदाम तिराहे पर प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। इस दौरान भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुधीर भुइयार, ईशम सिंह, राजीव अग्रवाल, राजन टंडन गोल्डी, नकुल अग्रवाल, मुकुल रंजन दीक्षित रहे। उन्होंने केंद्र सरकार से आतंकियों का सफाया करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाकाल भक्त मंडल के सदस्यों ने गीता भवन मंदिर में दो मिनट का मौन रखकरमारे गए पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सौरभ कुमार, अभिनव अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, पंडित भोला शंकर शास्त्री, अमित कौशिक, आयुष्मान चंद्रा, पवन, मौजूद रहे।
चांदपुर में पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बास्टा की ओर से आयोजित शोकसभा आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। शोक सभा में आरिफ हुसैन, तौकीर खान, शमशाद अंसारी, विनय शर्मा, नजाकत खान, अनुज गुप्ता, मोहम्मद अरशद आदि मौजूद रहे।
नगीना में कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव शेख मोहम्मद अंजार के नेतृत्व में अब्दुल वाहिद अंसारी, राकेश मिश्रा, डॉ. मनोज शर्मा आदि सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी से मिले तथा उन्हें राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में आतंकी हमले की घटना के सांप्रदायिक प्रचार होने को निंदनीय बताया। लापरवाह मंत्रियों व अधिकारियों के विरुद्ध जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।

अफजलगढ़ में शैलेंद्र चौहान के नेतृत्व में बादीगढ़ स्थित बैंक्वेट हाल में लोग एकत्र हुए। सत्यवीर सिंह, चंद्रवीर सिंह, कुलवंत सिंह, अमित कुमार, मोहम्मद सालिम, सरताज, नीरज प्रधान व शमीम प्रधान ने आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्योहारा में हिंदू संगठनों ने नगर में जुलूस निकाल कर आरएसपी तिराहे पर पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला फूंका। इस दौरान अमित कुमार शर्मा, मुकेश रस्तोगी, विकास तोमर, आलोक अग्रवाल, डाॅ. विनीत देवरा, अकरम अल्वी, राजपाल प्रजापति, विपिन शर्मा रहे।

धामपुर में इस्लामिक आतंकवाद का पुतला फूंकते विहिप बजरंग दल कार्यकर्ता स्रोत संवाद

धामपुर में इस्लामिक आतंकवाद का पुतला फूंकते विहिप बजरंग दल कार्यकर्ता स्रोत संवाद- फोटो : मिथलेश की फाइल फोटो ।

धामपुर में इस्लामिक आतंकवाद का पुतला फूंकते विहिप बजरंग दल कार्यकर्ता स्रोत संवाद

धामपुर में इस्लामिक आतंकवाद का पुतला फूंकते विहिप बजरंग दल कार्यकर्ता स्रोत संवाद- फोटो : मिथलेश की फाइल फोटो ।

धामपुर में इस्लामिक आतंकवाद का पुतला फूंकते विहिप बजरंग दल कार्यकर्ता स्रोत संवाद

धामपुर में इस्लामिक आतंकवाद का पुतला फूंकते विहिप बजरंग दल कार्यकर्ता स्रोत संवाद- फोटो : मिथलेश की फाइल फोटो ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed