फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The view was changed, the miscreants could not come forward

बदला रहा नजारा, घरों में छिपे रहे उपद्रवी

Sat, 28 Dec 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
The view was changed, the miscreants could not come forward
बदला रहा नजारा, सामने नहीं आ सके उपद्रवी
विज्ञापन

बिजनौर। उपद्रव के बाद पुलिस कार्रवाई और बरती गई कड़ी चौकसी के बाद शुक्रवार को बिजनौर शहर में नजारा बदला रहा। नागरिकता संशोधन कानून के नाम पर उपद्रव मचाने वाले दूर तक दिखाई नहीं दिए। दुकानें भी खुलीं। बाजार में लोग आए भी, लेकिन पुलिस व अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती से हर कोई सहमा नजर आया।
पिछले शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद उपद्रव हुआ था। भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने शहर की फिजा बिगाड़ने के लिए जमकर तोड़फोड़ की थी। पथराव व आगजनी की। गनीमत रही कि शहर की फिजा नहीं बिगड़ पाई। उपद्रव मचाने वालों के साथ उनके आकाओं पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। डाक्टर फुरकान महरबान, जावेद आफताब व आदिल पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। उपद्रवियों की पहचान के लिए फ्लैक्सी लगवाए।
विज्ञापन

यही वजह है कि शुक्रवार को बिजनौर शहर का नजारा बदला नजर आया। लोग सहमे हुए थे। समूह के रूप में कोई आता दिखाई नहीं दिया। भीड़ के नाम पर कुछ नहीं था। लोगों के चेहरों पर दहशत साफ दिखाई दे रही थी। पुलिस का उनके मन में खौफ था। कई बार पुलिस के खौफ की वजह से मस्जिद के आसपास सन्नाटा भी पसरा रहा। तमाम लोग अपने घरों में ही दुबके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांत रहा सिविल लाइन
बीते शुक्रवार को शहर के सिविल लाइन में उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया था। वाहनों और दुकानों में तोड़फोड़ की थी, तो बाइक में आग भी लगाई थी। शुक्रवार को सिविल लाइन आम दिनों की तरह सामान्य रहा। बाजार खुला, लोग आराम से आ जा रहे थे। प्रमुख स्थानों पर पुलिस तैनात रही।
कैमरों से हुई निगरानी
जिले भर में जुमे की नमाज के दौरान गोपनीय तरीके से लगाए 261 कैमरों से निगरानी की गई। कैमरों को लगाने की पहले से ही पुलिस प्रशासन ने तैयारी कर ली थी। छह ड्रोन कैमरे भी सक्रिय रहे। जहां जरूरत पड़ी वहां ड्रोन कैमरों को उड़ाया गया।

आरोपियों के घरों पर ताबड़तोड़ दबिश
पुलिस ने शुक्रवार को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन जावेद आफताब व चेयरपर्सन पति के भाई दिलशाद अंसारी की तलाश में उनके घर पर दबिश दी। शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा के मुताबिक तीनों के घरों पर दबिश दी पर कोई हाथ नहीं आया। बाकी आरोपियों की तलाश के लिए भी दबिश दे रही है।
---- शुक्रवार की झलकियां
- सुबह पूरा बाजार खुला। दुकानों पर ग्राहक नजर आए।
- पुलिस सवेरे ही सक्रिय हो गई। नमाज से पहले ड्रोन कैमरे उड़ाकर किया निरीक्षण।
- मुस्लिमों ने अपने अपने मोहल्लों में ही नमाज अदा की।
- नमाज के दौरान मोहल्ला चाहशीरी की जामा मस्जिद के पास सड़कें सुनसान रहीं।
- डीएम व एसपी पुलिस बल के साथ भ्रमण करते रहे।
- नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। अधिकतर मस्जिदों में तकरीर नहीं हुई।
- मुस्लिमों ने रोजा रखकर अमन, चैन की दुआ की।
------ ये रही व्यवस्था
सुपर जोन 2
जोन 6
सेक्टर 21
सबसेक्टर 144
क्यूआरटी 32
कंपनी पीएसी 10
ड्रोन 6
सीसीटीवी कैमरे 261
---- अब तक की कार्रवाई
दर्ज मुकदमे 31
नामजद आरोपी 215
अज्ञात 5000
गिरफ्तार 146
रेड कार्ड जारी 2500
मुचलका पाबंद 3500
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed