{"_id":"67d31b7d5043a4076e0eed75","slug":"the-victim-had-cut-her-veins-twice-before-committing-suicide-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-145088-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सुसाइड से पहले दो बार नस काट चुकी थी पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सुसाइड से पहले दो बार नस काट चुकी थी पीड़िता
Thu, 13 Mar 2025 11:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 13 Mar 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। ट्रेन के आगे कूदने को मजबूर हुई किशोरी ने यूं ही आत्मघाती कदम नहीं उठाया बल्कि इससे पहले दो बार भी वह अपने हाथ की नस काट चुकी थी। आरोपी पिछले तीन महीने से उसे परेशान कर रहा था।
इंटरमीडिएट की छात्रा ने बुधवार को अपनी परीक्षा का अंतिम पेपर दिया। इसके बाद वह घर लौट रही थी कि अचानक रास्ते में आरोपी छात्र ने उसे रोक लिया और अभद्र भाषा से पेश आया।
दोनों के बीच कहासुनी हुई इसी दौरान पीड़िता बृहस्पतिवार की सुबह अपने बिस्तर से उठी और गांव के पास से गुजर रही रेलवे लाइन के पास पहुंच गई। जहां उसने मालगाड़ी के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। इससे पहले पीड़िता ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ दिया। जिसमें लिखा कि आरोपी उसे पिछले तीन महीने से परेशान कर रहा था, यह बात उसने अपने घर वालों को भी बताई थी इसी से परेशान होकर उसने अपने हाथ की नस भी दो बार काट कर जान देने की कोशिश की। लेकिन वह सफल नहीं हो सकी थी। उधर लोगों का कहना है कि इस मामले को सुलझाने के लिए 15 दिन पहले छात्र और पीड़िता पक्ष के लोगों की एक पंचायत भी हुई थी जिसमें दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे को समझने की कोशिश भी की थी।