{"_id":"630521739cec1665be6726d3","slug":"the-transfer-of-amo-canceled-now-the-eyes-of-the-doctors-of-the-district-hospital-bijnor-news-mrt602200289","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीमओ का तबादला निरस्त, अब जिला अस्पताल के चिकित्सकों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीमओ का तबादला निरस्त, अब जिला अस्पताल के चिकित्सकों पर नजर
विज्ञापन
बिजनौर। तबादले के दौर में इस समय चिकित्सकों की उठक-पठक चल रही है। इस दौरान कुछ चिकित्सकों का मानक पूरे किए बिना ही तबादला कर दिया गया था। इसके बाद अब कुछ चिकित्सकों के तबादले निरस्त हुए हैं। बिजनौर के एसीएमओ डॉ. पीआर नायर का भी तबादला निरस्त हो गया है। वहीं जिला अस्पताल के तीन चिकित्सकों के रुकनेे की उम्मीद बढ़ गई है।
जिला अस्पताल में काफी सालों से चिकित्सकों का टोटा चल रहा है। इसी बीच तबादले हुए तो अस्पताल के तीन चिकित्सकों का भी दूसरी जगह तबादला हो गया। हालांकि अभी तक जिन चिकित्सकों का तबादला हुआ है, उन्हें रिलीव नहीं किया गया है। वहीं चिकित्सक न होने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में पहले से ही बाल रोग विशेषज्ञ, एनेस्थेटिक, कार्डियोलाजिस्ट सहित कई चिकित्सक नहीं है। जिसके चलते अस्पताल में मरीजों को सभी बीमारियों का इलाज नहीं मिल पा रहा है। इसी बीच एसीएमओ डॉ. पीआर नायर का तबादला निरस्त हो गया है। जिसके चलते अब जिला अस्पताल के तीनों चिकित्सकों के रुकने की अटकलें तेज हो गई हैं।
फिजिशियन के दोनों पदों पर चिकित्सक तैनात
जिला अस्पताल में फिजिशियन की दो पद स्वीकृत हैं। लेकिन एक पद काफी समय से खाली चल रहा था। जिसके चलते अब एक फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार डाबरे की नियुक्ति हो गई है। अब जिला अस्पताल में दो फिजिशियन मरीजों का इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के तीनों चिकित्सकों के तबादला निरस्त होने के संबंध में अभी कोई पत्र नहीं आया है। चिकित्सकों को रोकने के लिए पत्र भेजा गया है। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी है। इस बात को स्वास्थ्य अधिकारियों को भी पत्र के जरिए बताया गया है - डॉ. अरुण कुमार पांडेय, सीएमएस