{"_id":"57a635074f1c1b2f1a2b8aa9","slug":"the-train-then-patted-saved-from-falling","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन गिरने से बचाई तो पीठ थपथपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन गिरने से बचाई तो पीठ थपथपाई
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 07 Aug 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में नजीबाबाद में कोटद्वार ब्रांच लाइन के जर्जर पुल का स्पॉन गिरने के बाद दुर्घटना टालने वाले दो ट्रैक मैन को सम्मानित किया गया।
नजीबाबाद स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक अजित सिंह की उपस्थिति में रेलवे की डीआरयूसीसी की ओर से डीआरएम मुरादाबाद प्रमोद कुमार ने नजीबाबाद के ट्रैक मैन नवीन कुमार और जलील अहमद को सम्मानित किया। उन्होंने दोनों कर्मचारियों की पीठ थपथपाकर सक्रियता के लिए प्रशंसा की। सम्मान समारोह में मीडिया की ओर से रेलवे पुल को खतरा होने के बारे में एक माह पूर्व अवगत कराने के बावजूद कोताही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी की गई, तो डीआरएम ने कहा कि तकनीकी विशेेषज्ञ प्रकरण की जांच कर रहे हैं। कार्रवाई की जाएगी। 23 जुलाई को कोटद्वार ब्रांच लाइन पर सुकरो नदी के पुल के पिलर ढहने के चंद मिनट बाद गुजरने वाली मसूरी एक्सप्रेस को अपनी सूझबूझ से गिरने से बचाया था। डीआरयूसीसी के सदस्य हाजी इकराम अंसारी, सरिता अग्रवाल और आफताब अहमद की ओर से सम्मान समारोह आयोजित की गई थी।