{"_id":"5ecbf34e8ebc3e908c641dcf","slug":"the-third-day-of-faizan-immersed-in-the-canal-could-not-be-known-dhampur-news-mrt4833463160","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में डूबे फैजान का तीसरे दिन भी नहीं चल सका पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में डूबे फैजान का तीसरे दिन भी नहीं चल सका पता
विज्ञापन

शेरकोट। दोस्तों के साथ 23 मई शनिवार को नहर में नहाने गए एक युवक का तीसरे दिन सोमवार को भी पता नहीं लग सका है।
गांव सुहागपुर निवासी 18 वर्षीय फैजान गांव के दोस्तों के साथ पोषक नहर में नहाने गया था। जिसमें पानी का तेज प्रवाह होने से वह डूब गया। पुलिस तीन दिन से गोताखोरों के माध्यम से खोजने का प्रयास कर रही है। पर अभी तक पता नहीं लग सका है। रानीबाग पुलिस चौकी के दारोगा दिगंबर सिंह का कहना है कि पुलिस फैजान का पता लगाने में लगी है। फैजान का पता लगाने को नहर का पानी भी कम कराया गया। लेकिन सफलता नहीं मिली है।